Local & National News in Hindi

जीवनशैली सुधारकर से रोक सकते हैं 80 फीसद हृदय रोग से मृत्यु

24

रायपुर: रायपुर में 25 से 30 सितंबर जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में हृदय रोग के लिए जागरूकता कार्यक्रम किए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर डा. मीरा बघेल ने बताया कि राज्य समेत भारत देश में लगभग 28.1 प्रतिशत लोगाें की मृत्यु हृदय रोग से होती हैं। हृदय रोगों के प्रति जागरूकता लाने एवं रोकथाम के लिए ‘स्वस्थ्य जीवन शैली‘ अपनाने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। तंबाकू का सेवन, अस्वस्थ्य आहार, शारीरिक निष्क्रियता एवं मंदिरा सेवन से हृदय रोगों को बढ़ावा मिलता है।

इस कारकों पर नियंत्रण करने से 80 फीसद हृदय रोग संबंधी मृत्यु को रोका जा सकता है। सभी नागरिकों के लिए यह जरूरी है कि प्रतिदिन अन्य कार्यों की तरह ही व्यायाम के लिए समय निकाले, सुबह और शाम के समय पैदल चले या सैर पर जाएं, भोजन में नमक और वसा की यात्रा कम करें।

अधिक मात्रा में ये हनिकारक होते हैं। ताजे फल और सब्जियों को आहार में शामिल करें। तनाव मुक्त जीवन जिएं। तनाव अधिक होने पर योग व ध्यान के द्वारा इसे नियंत्रित करें। धूम्रपान का सेवन बिल्कुल बंद कर दें, स्वस्थ शरीर और दिल के लिए भरपूर नींद लें

जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक

स्वापक औषधि मनः प्रभावी पदार्थों के अनधिकृत व्यवसायियों पर व्यापक और प्रभावी नियंत्रण के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। अपर कलेक्टर एनआर साहू ने स्वापक मनः प्रभावी पदार्थों के तस्करी पर रोक लगाने तथा उन पदार्थों के उपयोग से होने वाली हानि पर चर्चा की।

उन्होंने आम जनता, युवा वर्ग, छात्र-छात्राओं में जागरूकता लाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने समाज कल्याण विभाग, आबकारी विभाग तथा खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारियों से समन्वय बनाकर प्रतिबंधित दवाइयां विक्रय करने वाले व्यक्तियों एवं मेडिकल स्टोर के संचालकों के विरुद्ध सूचना प्राप्त होने पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने को कहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !