Local & National News in Hindi

हिमाचल में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके, 4.3 मापी गई तीव्रता

0 45

शिमलाः हिमाचल  प्रदेश के जनजातीय लाहुल स्पीति जिले तथा इसके आसपास के इलाकों में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस  किए गए।  भूंकप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 आंकी गई है। भूकंप सोमवार  सुबह 9 बजकर 03 मिनट पर आया। फिलहाल किसी भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं  है। लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ मनमोहन सिंह ने इसकी पुष्टि की  है। उन्होंने बताया कि इस दौरान जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।  भूकंप का केंद्र देशांतर में 32.8 डिग्री दक्षिण और अक्षांश 76.4 डिग्री  पूर्वान्तर में लाहौल स्पीति के सीमावर्ती इलाकों में रहा, जबकि जमीन में  गहराई 20 किलोमीटर रही। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश के अधिकतर हिस्से  उच्च भूकंपीय संवेदनशील क्षेत्र में आते हैं। इससे पहले 25 जुलाई को भी  चंबा जिले में भूंकप के झटके महसूस किए गए थे जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !