उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘‘राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की बधाई। उनके विनम्र व्यक्तित्व के कारण पूरा देश उनसे प्यार करता है। उनका समाज के गरीब और हाशिए के वर्गों को सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान है, जो अनुकरणीय है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें। नायडू ने एक संदेश में कहा कि राष्ट्रपति कोविंद को सरलता, उच्च जीवन मूल्य और उत्कृष्ट विचारों के लिए जाना जाता है।

उप राष्ट्रपति ने कहा कि माननीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आज उनके जन्म दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और प्रसन्नता की कामना करता हूं। मेरी कामना है कि वह आने वाले कई सालों तक राष्ट्र की सेवा करें। शाह ने ट्वीट किया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। देश के हर वर्ग के कल्याण और समाज में समता व समरसता के प्रति आपकी प्रतिबद्धता प्रेरणीय है। आपके ज्ञान व अनुभव से देश को निरंतर लाभ मिला है। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूं।

कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए नड्डा ने कहा कि उदार व्यक्तित्व के धनी राष्ट्रपति जी का कमजोर और वंचित वर्ग को समर्पित जीवन हमारे लिए प्रेरणास्पद है। आपके अनुभवों का लाभ निरंतर समाज को मिल रहा है। मैं आपके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना करता हूँ।”
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.