Local & National News in Hindi

बिलासपुर जिले में कोरोना के मिले तीन मरीज, स्थिति नियंत्रण में

23

बिलासपुर। जिले में शुक्रवार को कोरोना के तीन मरीज मिले हैं। जिसमें से दो शहर के रहने वाले हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में संक्रमण के एक मामले आने की पुष्टि की गई है। अन्य तीन ब्लाक में संक्रमण शून्य रहा है। वहीं एक मरीज की हालत गंभीर है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य दो को होम आइसोलेट होकर उपचार कराने की अनुमति दी गई है। सीएमएचओ डॉ. प्रमोद महाजन के अनुसार अब शहरी क्षेत्र में फोकस बढ़ा दिया गया है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से ग्रामीण क्षेत्र में मरीज की संख्या शून्य चल रही है। लेकिन शहरी क्षेत्र में रोजाना मरीज मिल रहे हैं। हालाकि स्थिति नियंत्रण पर है, लेकिन इसके बाद भी शहरी क्षेत्र में संक्रमण की स्थिति को शून्य पर लाने का काम चल रहा है।

ऐसे में 70 प्रतिशत टीम को शहरी क्षेत्र में काम करने पर लगा दिया गया है। साथ ही आगाह किया है कि त्योहारी सीजन चल रहा है। ऐसे में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। गाइडलाइन का पालन करने की हिदायत दी है। शहर अंतर्गत सरकंडा और हेमूनगर से मरीज की पहचान की गई है।

इस माह मिले सिर्फ 81 मरीज

सितंबर माह में साल के सबसे कम मरीज मिले हैं। 30 दिनों के भीतर 81 मरीज की पहचान की गई हैं। वहीं इस माह किसी भी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। साफ है कि कोरोना नियंत्रण में चल रहा है।

अक्टूबर रहेगा संवेदनशील

स्वास्थ्य विभाग अक्टूबर माह को संवेदनशील मान कर चल रहा है। क्योंकि माह त्योहार का माह है। बाजार में भीड़ उमड़ेगी। ऐसे में जरा से लापरवाही से कोरोना को फैलने का मौका मिल सकता है। इस बातों को ध्यान में रखकर कोरोना के खिलाफ कार्ययोजना बनाई गई है। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा कोरोना जांच पर फोकस किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !