Local & National News in Hindi

ICC ने की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत, कोहली बोले- हमें इसका बेसब्री से इंतज़ार

0 49

नई दिल्ली : आईसीसी ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत कर दी। जो एक अगस्त से शुरू होकर अगले दो वर्षाें की समयावधि में खेली जाएगी। आस्ट्रेलिया, बंगलादेश, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज़ वे नौ टीमें हैं जो डब्ल्यूटीसी में शीर्ष पर आने के लिये अगले दो वर्षाें में संघर्ष करेंगी। इस दौरान कुल 27 सीरीज़ के 71 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इसकी दो शीर्ष टीमों के बीच लार्डस में जून 2021 में फाइनल खेला जाएगा। इस चैंपियनशिप को लेकर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा, ‘‘भारतीय टीम इस चैंपियनशिप में अपने हाथ आये मौकों को भुनाने की पूरी कोशिश करेगी।’’

कप्तान ने कहा,‘‘हम पूरे उत्साह के साथ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का इंतज़ार कर रहे हैं और खेल के लंबे प्रारूप के लिए यह नये आयाम लेकर आएगी। टेस्ट क्रिकेट बहुत चुनौतीपूर्ण है और खेल के इस पारंपरिक प्रारूप में शीर्ष पर रहना बहुत संतोषजनक होगा। भारतीय टीम ने पिछले वर्षाें में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और इस चैंपियनशिप में भी वह अपने मौकों को भुनाने का पूरा प्रयास करेगी।’’ आईसीसी ने वर्ष 2009 में इस चैंपियनशिप के लिये योजना तैयार की थी जिसे 2010 में अनुमति दी गयी। इसके पहले संस्करण को वर्ष 2013 में शुरू किया जाना था, लेकिन 2017 तक टलने के बाद यह रद्द हो गया।

इसके बाद यह फैसला किया गया कि एक अगस्त, 2019 से 30 अप्रैल 2021 तक इसके पहले संस्करण को आयोजित किया जाएगा। इस चैंपियनशिप के तहत खेली जाने वाली हर सीरीज़ के 120 अंक होंगे जिसमें मैचों की संख्या कितनी भी हो सकती है। एक टीम के पास एक साइकिल में अधिकतम 720 अंक प्राप्त करने का मौका रहेगा। भारतीय क्रिकेट टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत अपने अभियान की शुरुआत उसे मैचों की सीरीज़ से करेगा जो उसे 22 अगस्त से वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलनी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !