Local & National News in Hindi

Preity Zinta और रितेश देशमुख की KISS पर क्यों आया था जेनेलिया डिसूज़ा को गुस्सा? एक्ट्रेस ने अब बताया पूरा सच

28

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूज़ा और अभिनेता रितेश देशमुख इंडस्ट्री के सबसे क्यूट और फन लविंग कपल में से एक हैं। दोनों के मस्तीभरे वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कभी वीडियो में दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाते दिखते हैं तो कभी एक दूसरे की खिंचाई करते दिखते हैं। हाल ही में जेनेलिया-रितेश का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमें एक्टर एक इवेंट के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा से गले मिलते और हाथ पर किस करते दिख रहे थे। इस वीडियो में रितेश और प्रीति की मींटिंग से ज्यादा जेनेलिया के रिएक्शन की चर्चा हुई थी। वीडियो में एक्ट्रेस काफी गुस्से में नज़र आ रही थीं। अब दोनों ने इस पूरे वीडियो का सच और कैमरे के पीछे की असल कहानी बताई है।

रितेश और जेनेलिया हाल ही में अरबाज खान के चैट शो ‘पिंच 2’ में शामिल हुए। यहां अरबाज़ ने दोनों से तमाम तरह के सवाल जवाब दिए और ट्रोलर्स के कमेंट्स भी पढ़कर सुनाए।इस दौरान अरबाज़ ने दोनों से प्रीति ज़िंटा वाले वीडियो के बारे में भी में पूछा। जिसके जवाब में जेनेलिया ने बताया, ‘सच्ची कहानी ये है कि बहुत लंबे समय बाद मैं कोई अवॉर्ड फंक्शन अटेंड कर रही थी। मैं पूरी तरह तैयार थी और मैंने बहुत ऊंची हील्स पहनी हुई थी। मुझे लगा था मैं ठीक महसूस करूंगी, लेकिन हम वहां बहुत सारे लोगों से मिल रहे थे बातें कर रहे थे और मेरे पैर दर्द से बुरी तरह टूट चुके थे। तो प्रीति और रितेश बात कर रहे और दुर्भाग्य से कैमरामेन ने मेरा रिएक्शन कैद कर लिया’।

इसके बाद रितेश ने अरबाज़ को बताया, ‘मैं प्रीति से लंबे समय बाद मिल रहा था और वहां बहुत शोर था तो एक दूसरे को सुन पाना मुश्किल था। तो मैंने माय लेडी…माय लेडी कहते हुए उसके हाथ पर किस किया.. और ये करते-करते भूल गया कि पीछे मेरी लेडी खड़ी हुई है’। तीनों स्टार्स का ये वीडियो काफी फनी है आप भी देखें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !