Local & National News in Hindi

कर्नाटक मामले में सिद्धारमैया ने भाजपा को लगाई कड़ी फटकार

0 45

बेंगलुरुः कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेसी नेता सिद्दारामैया ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी को  विधानसभा अध्यक्ष के. आर. रमेश कुमार के कांग्रेस और जनता दल (सेक्यूलर) गठबंधन के 17 बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने के फैसले की आलोचना करने पर कड़ी फटकार लगाई। पिछले सप्ताह पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी.कुमारस्वामी को विश्वास प्रस्ताव हासिल करना था।

सिद्दारामैया ने आज यहां विधान सभा सत्र शुरु होने से पहले संवाददाताओं से बातचीत करते हुए सवाल उठाया कि  भाजपा पार्टी के सदस्य नहीं होने के बावजूद भाजपा क्यों बुरा महसूस कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने सत्तारुढ़ दलों के विधायकों को लुभाने के लिए ‘आपरेशन कमल’ चलाया और जद (एस)-कांग्रेस गठबंधन सरकार को गिराने की साजिश रची। इसी कारण बागी विधायकों को अयोग्य घोषित किया गया और जिसका लाभ भाजपा को मिला।

उन्होंने कहा जब हम इस घटनाक्रम के बारे में देखते है तो यह स्पष्ट होता है कि भाजपा की मदद के लिए 17 बागी विधायकों ने अपनी सीट छोड दी थी। यह कुछ नहीं है लेकिन भाजपा ने इस पर साजिश रची है। उन्होंने कहा बागी विधायकों के लिए यह कड़वा सबक है, क्योंकि वे अब 2023 तक चुनाव नहीं लड़ सकते।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !