Local & National News in Hindi

राहुल का कटाक्ष: अगर बलात्कार का आरोपी भाजपा विधायक हो तो सवाल मत पूछिए

0 45

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता के सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने की घटना को लेकर सोमवार को भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मौजूदा समय में अगर बलात्कार का आरोपी भाजपा का विधायक हो तो सवाल पूछना मना है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ। भारतीय महिलाओं के लिए एक नया विशेष शिक्षा बुलेटिन है। अगर भाजपा विधायक आपसे बलात्कार का आरोपी हो तो सवाल मत पूछिए।’’

गौरतलब है कि गत रविवार को हुए सड़क हादसे में उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में पीड़िता की मौसी, चाची और ड्राइवर की मौत हो गई। पीड़ित महिला और उसके वकील को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर मामले के मुख्य आरोपी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !