Breaking
भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद. मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क

डबल मर्डर केस में मोकामा के राजद विधायक अनंत सिंह को कोर्ट ने किया बरी, 2015 की है घटना

Whats App

पटना। करीब छह वर्ष पुराने डबल मर्डर केस (Double Murder Case) में बिहार के मोकामा से राजद विधायक अनंत सिंह (RJD MLA Anant Singh) को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पटना की एमपी-एमएलए स्‍पेशल कोर्ट (MP-MLA Special Court) के विशेष न्यायाधीश त्रिलोकी दूबे की अदालत ने साक्ष्‍य के अभाव में विधायक समेत तीन आरोपितों को बरी कर दिया है। मामले में बरी किए गए दो अन्य आरोपित भदौर थाना क्षेत्र के बकवा गांव निवासी हरि सिंह एवं छोटन सिंह हैं

दो लोगों की गोली मारकर हुई थी हत्‍या 

मामला भदौर थाना कांड संख्या 60/2015 से जुड़ा है जिसमें कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है।  घटना 30 अक्टूबर 2015 की है। भदौर थाना क्षेत्र के बकवा गांव में प्रेम कुमार सिंह एवं जवाहर सिंह को गोली मारी गयी थी। गोली लगने से जवाहर सिंह की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी। जबकि प्रेम कुमार सिंह ने पीएमसीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। घायलावस्‍था में दिए गए प्रेम सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया गया था। विधायक समेत अन्‍य लोग आरो‍पित किए गए थे। इसके बाद इस मामले में 10 लोगों की गवाही दर्ज कराई गई थी। गवाही मे चिकित्सक और अनुसंधानकर्ता को छोड़कर अन्य आठ गवाह होस्टाइल हो गए थे। इसके बाद अदालत ने साक्ष्य के अभाव मे तीनों को रिहा कर दिया। बता दें पिछले वर्ष भी हत्‍या और अपहरण के एक मामले में अनंत सिंह को कोर्ट ने बरी कर दिया था। बता दें कि अभी राजद विधायक अनंत पटना के बेउर जेल में बंद हैं।

मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान     |     नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की     |     मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत     |     श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत     |     पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति     |     इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग     |     पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल     |     राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश     |     मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क     |     भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद.     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374