Breaking
2047 तक विकसित भारत के लिए 24×7 काम कर रहा हूं, कर्नाटक रैली में बोले PM मोदी हुबली हत्याकांड में ‘लव जिहाद’ का एंगल, CM सिद्धारमैया ने कहा राजनीति कर रही BJP रायबरेली और अमेठी से गांधी परिवार को लड़ाने की मांग, कांग्रेस के सर्वे में खुलासा कांग्रेस ने टैक्स सिटी को टैंकर सिटी बना दिया… बैंगलुरु नॉर्थ में PM मोदी का बड़ा हमला बंगाल में कोई INDIA गठबंधन नहीं, मालदा में ममता ने कांग्रेस-CPM पर बोला हमला मुख्यमंत्री को जेल में धीमी मौत दी जा रही… केजरीवाल को लेकर AAP का बड़ा आरोप नकली खाकी वर्दी पहन जमा रहा था धौंस, मोतिहारी में एक और फर्जी पुलिसकर्मी के काले कारनामे ईस्ट दिल्ली के मकान में मिली दो बच्चों की लाश, खून से लथपथ मिली मां इस्लाम में फोटो फेसबुक पर अपलोड करना गुनाह, PAK के फतवे का देवबंद मदरसे ने किया समर्थन मुझे कई ऐसे अधूरे काम अभी पूरे करने हैं, जो रह गए हैं, मथुरा की रैली में बोलीं हेमा मालिनी

आज से दो दिन हड़ताल पर रहेंगे 9 लाख बैंक कर्मचारी, जानिए कौन से ट्रांजैक्‍शन नहीं हो पाएंगे

Whats App

नई दिल्‍ली। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSB) के करीब नौ लाख कर्मचारी गुरुवार से दो दिन की हड़ताल पर जा रहे हैं, जिससे बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। यूनियन के नेताओं ने कहा कि इस हड़ताल का आह्वान सरकार द्वारा दो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के प्रयास के खिलाफ किया गया है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) सहित ज्यादातर बैंकों ने अपने ग्राहकों को सूचित किया है कि हड़ताल की वजह से चेक भुनाने और फंड ट्रांसफर जैसी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

मुख्‍य श्रम आयुक्‍त से बैंकरों की बातचीत रही विफल

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कनफेडरेशन (एआईबीओसी) के महासचिव सौम्य दत्ता ने कहा कि बुधवार को अतिरिक्त मुख्य श्रम आयुक्त के समक्ष सुलह-सफाई बैठक विफल रही और यूनियनों ने हड़ताल पर जाने के फैसले को कायम रखा है। सरकार ने बजट 2021-22 में इस साल के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंकों के निजीकरण का प्रस्ताव किया था। दो दिन की हड़ताल (16 और 17 दिसंबर) का आह्वान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक्स यूनियन (यूएफबीयू) ने किया है, जो बैंकिंग क्षेत्र में नौ यूनियनों की एक छत्र संस्था है।

Whats App

सरकार ने हमारी बात नहीं मानी

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के महासचिव सी. एच. वेंकटचलम ने कहा कि बुधवार को दिल्ली में हुई सुलह बैठक में, जहां भारतीय बैंक संघ (आईबीए) और वित्त मंत्रालय के प्रतिनिधि भी मौजूद थे, यूनियनों ने दोहराया कि अगर केंद्र सरकार उन्हें आश्वासन देती है कि वे संसद में बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक 2021 को पेश करने को टाल देंगे, तो वे हड़ताल टाल देंगे।

नहीं मिला कोई भी आश्‍वासन

उन्होंने कहा, सरकार ने हमें ऐसा कोई आश्वासन नहीं दिया और इसलिए दो दिन की हड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा, हड़ताल सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की रक्षा और संरक्षण और बैंकों के निजीकरण का विरोध करने के लिए है। सरकार ने बजट 2020 में कहा था कि वह अपने दो बैंकों का निजीकरण करेगी।

2047 तक विकसित भारत के लिए 24×7 काम कर रहा हूं, कर्नाटक रैली में बोले PM मोदी     |     हुबली हत्याकांड में ‘लव जिहाद’ का एंगल, CM सिद्धारमैया ने कहा राजनीति कर रही BJP     |     रायबरेली और अमेठी से गांधी परिवार को लड़ाने की मांग, कांग्रेस के सर्वे में खुलासा     |     कांग्रेस ने टैक्स सिटी को टैंकर सिटी बना दिया… बैंगलुरु नॉर्थ में PM मोदी का बड़ा हमला     |     बंगाल में कोई INDIA गठबंधन नहीं, मालदा में ममता ने कांग्रेस-CPM पर बोला हमला     |     मुख्यमंत्री को जेल में धीमी मौत दी जा रही… केजरीवाल को लेकर AAP का बड़ा आरोप     |     नकली खाकी वर्दी पहन जमा रहा था धौंस, मोतिहारी में एक और फर्जी पुलिसकर्मी के काले कारनामे     |     ईस्ट दिल्ली के मकान में मिली दो बच्चों की लाश, खून से लथपथ मिली मां     |     इस्लाम में फोटो फेसबुक पर अपलोड करना गुनाह, PAK के फतवे का देवबंद मदरसे ने किया समर्थन     |     मुझे कई ऐसे अधूरे काम अभी पूरे करने हैं, जो रह गए हैं, मथुरा की रैली में बोलीं हेमा मालिनी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374