Local & National News in Hindi

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले भारत को झटका, इस क्रिकेटर ने लिया सन्यास

0 50

नई दिल्ली : भारत के पूर्व बल्लेबाज वेणुगोपाल राव ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 37 वर्षीय राव ने भारत की तरफ से कुल 16 वनडे मैच खेले। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मई 2006 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बासेटेर में खेला था। आंध्र प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले राव ने भारत की तरफ से वनडे में जो 11 पारियां खेली उसमें केवल 218 रन ही बना पाए। इसमें एक अर्धशतक शामिल है।
राव ने श्रीलंका के खिलाफ 30 जुलाई 2005 को दाम्बुला में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। उन्होंने 121 प्रथम श्रेणी मैचों में 7081 रन बनाए जिसमें 17 शतक और 30 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा, वह आईपीएल में 2008 से 2014 तक डेक्कन चार्जर्स, दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से भी खेले।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !