Local & National News in Hindi

आजम खान के बेटे से पुलिस की पूछताछ, हेराफेरी करके बनवाया पासपोर्ट

0 43

रामपुरः उत्तर प्रदेश की रामपुर पुलिस ने बुधवार को मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में छापा मारा और समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद आजम खां के बेटे एवं विधायक अब्दुल्ला आजम को हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आजम को फर्जी दस्तावेजों के जरिये पासपोर्ट बनाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। विधायक पर आरोप है कि जन्मतिथि में हेर फेर कर पासपोर्ट हासिल किया। सूत्रों के मुताबिक जौहर विश्वविद्यालय में पुलिस ने मंगलवार को भी छापा मारा था और मदरसा आलिया की चुराई गई कुछ पुस्तकें लाइब्रेरी से बरामद की थी। इस सिलसिले में चार कर्मचारी गिरफ्तार किये गये थे।

इस सिलसिले में पुलिस आज फिर यूनीवर्सिटी पहुंची थी जिसकी सूचना पर विधायक मौके पर पहुंचे और अपने समर्थकों के साथ हंगामा करने लगे।  आजम विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी है। पुलिस से नोकझोंक करने के दौरान उन्हे और चार अन्य को हिरासत में ले लिया गया। उन्हे पूछताछ के लिए पुलिस लाइन ले जाया गया है।

सूत्रों ने बताया कि मंगलवार ही श्री आजम के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में फर्जी अभिलेखों के जरिये पासपोर्ट बनवाने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस लाइन रवाना होने के समय विधायक ने इसे सत्तारुढ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की उत्पीड़न की कार्रवाई करार दिया और आरोप लगाया कि सरकार शिक्षण संस्थान को बरबाद करने में तुली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !