Local & National News in Hindi

SC का बड़ा आदेश- अब यूपी से बाहर ट्रांसफर होगा उन्नाव केस, CBI ने शुरु किया काम

0 113

उन्नाव केस ने एक बार फिर नया मोड़ ले लिया है। सॉलिसिटर जनरल ने अदालत को जानकारी दी है कि मामले की जांच कर रहे अफसर लखनऊ में हैं, इसलिए उनका अदालत में पेश होना मुश्किल है। ऐसे में CJI ने कहा कि सीबीआई हमें फोन पर ये जानकारी दे सकती है। फिर भी सीबीआई के एक अफसर को पेश होने के लिए कहें।सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तय है कि अब उन्नाव रेप का मामला, एक्सीडेंट का मामला अब उत्तर प्रदेश से बाहर ट्रांसफर कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि इन मामलों की सुनवाई अब दिल्ली में होगी।

उत्तर प्रदेश से बाहर ट्रांसफर होगा केससुप्रीम कोर्ट में उन्नाव मामले की सुनवाई शुरू हो गई है। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने सॉलिसिटर जनरल से कहा है कि वह इस मामले को लेकर सीबीआई डायरेक्टर के साथ बात करें। सीबीआई और उत्तर प्रदेश की सरकार उन्नाव मामले की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। उन्नाव रेप पीड़िता के साथ हुई एक्सीडेंट की घटना पर हर किसी को शक था, यही कारण रहा कि इसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई। सीबीआई ने अपना काम शुरू कर दिया है। मुआयना करने पहुंची टीम का कहना है कि ट्रक रॉन्ग साइड से आ रहा था, जिसकी स्पीड काफी ज्यादा थी। पीड़िता की गाड़ी ने ट्रक की टक्कर से बचने की पूरी कोशिश की लेकिन वो नाकाम रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.