Breaking
आज भी देश के अमीर क्रिकेटर्स में शुमार हैं सचिन, इतनी है दौलत, देते हैं इतना टैक्स इजराइल विरोध पर गूगल की सख्ती, फिर 20 कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता अगले महीने एपल इवेंट में होगा बड़ा धमाका, लॉन्च होंगे ये नए मॉडल्स! विकट संकष्टी चतुर्थी पर इस मुहूर्त में चंद्रमा को दें अर्घ्य, बरसेगी बप्पा की कृपा! रफा पर मंडरा रहे खतरे के बादल, इजराइल के आगे रेड क्रॉस ने भी खड़े किए हाथ बॉडी पर जमे एक्स्ट्रा फैट को कम कर सकती हैं ये 4 एक्सरसाइज, तेजी से वेट होगा लॉस कानपुर: इंस्पेक्टर के ‘आशीर्वाद’ से होटल में चल रहा था IPL सट्टा, क्राइम ब्रांच ने मारा छापा लाल बत्ती वाली कार, IAS-IPS संग फोटो, पत्नी से भी फ्रॉड… इस ‘अधिकारी’ के आगे नटवरलाल भी फेल MP Board 10th,12th Result 2024 आज होगा घोषित, जानें कहां और कैसे करना है चेक EVM-VVPAT वोट वेरिफिकेशन मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने किए EC से कई सवाल, कहा- जवाब चाहिए

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने प्रस्ताव रख वाम दलों ने दिया समर्थन, रखी ये शर्त

Whats App

पटना: नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार को कई मानकों पर पिछड़ा बताने के बाद विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग नए सिरे से शुरू हो गई है। जदयू, राजद, कांग्रेस, हिन्दुस्तानी अवामी मोर्चा जैसे राजनीतिक दल इसके पक्ष में अपनी राय दे चुके हैं। वाम दलों ने विशेष राज्य के मुद्दे का न सिर्फ समर्थन किया है, बल्कि सिर्फ इसी एक सवाल पर बड़ा आंदोलन करने का प्रस्ताव दिया है। वाम दलों की शर्त यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना रुख साफ करें। मामला केंद्र सरकार के पाले में है। यह संभव नहीं है कि मुख्यमंत्री केंद्र सरकार से दोस्ती कायम रखें और विशेष राज्य की मांग भी करें।

भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने कहा कि उनकी पार्टी 2005 से ही विशेष दर्जा देने की मांग कर रही है। पार्टी की स्पष्ट समझ है कि बिना विशेष दर्जा के राज्य का विकास नहीं हो सकता है। अब तो नीति आयोग भी मान रहा है कि बिहार पिछड़ेपन के मानकों में निचले स्तर पर है। इसके बाद विशेष दर्जे से इनकार का केंद्र के पास कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा-सभी राजनीतिक दलों का अपना-अपना एजेंडा होता है। अगर सिर्फ एक मुद्दा-विशेष राज्य पर कोई आंदोलन होता है तो दलीय मतभेद के बावजूद भाकपा किसी अन्य दल के साथ उस आन्दोलन में शामिल होगी।

गंभीर हैं तो भाजपा से नाता तोड़ें

Whats App

माकपा के राज्य सचिव अवधेश कुमार ने कहा-हमें ऐसा नहीं लगता है कि नीतीश कुमार विशेष राज्य के मुद्दे को लेकर गंभीर हैं। उन्हें जब कभी राजनीतिक झटका लगता है तो विशेष राज्य का शिगूफा छोड़ देते हैं। हां, राज्य के विकास के लिए विशेष दर्जा जरूरी है। हम राजद, वाम दलों और समान विचारधारा की अन्य पार्टियों से विचार-विमर्श कर तय करेंगे कि आन्दोलन का क्या स्वरूप हो। नीतीश चाहें तो भाजपा से नाता तोड़ कर आन्दोलन में शामिल हो सकते हैं। वे ऐसा करेंगे, इसमें संदेह है

यह बिहार की उपेक्षा का सवाल है

भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा ने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट आने के बाद इस सवाल पर बड़े आन्दोलन की संभावना बन रही है। निश्चित रूप ने वाम दल और महागठबंधन के अन्य दल मिल कर आन्दोलन चलाएंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अगर विशेष राज्य को लेकर गंभीर हैं तो उन्हें सत्ता की कुर्बानी देनी होगी। क्योंकि राज्य की उपेक्षा आम लोगों का मुद्दा है। इस मुद्दे पर नीतीश कुमार वोट भी ले चुके हैं। भाकपा माले तो बिहार विभाजन के अगले साल 2001 में ही नई दिल्ली में प्रदर्शन कर चुका है। पार्टी ने कभी इसे मुद्दे को नहीं छोड़ा।

आज भी देश के अमीर क्रिकेटर्स में शुमार हैं सचिन, इतनी है दौलत, देते हैं इतना टैक्स     |     इजराइल विरोध पर गूगल की सख्ती, फिर 20 कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता     |     अगले महीने एपल इवेंट में होगा बड़ा धमाका, लॉन्च होंगे ये नए मॉडल्स!     |     विकट संकष्टी चतुर्थी पर इस मुहूर्त में चंद्रमा को दें अर्घ्य, बरसेगी बप्पा की कृपा!     |     रफा पर मंडरा रहे खतरे के बादल, इजराइल के आगे रेड क्रॉस ने भी खड़े किए हाथ     |     बॉडी पर जमे एक्स्ट्रा फैट को कम कर सकती हैं ये 4 एक्सरसाइज, तेजी से वेट होगा लॉस     |     कानपुर: इंस्पेक्टर के ‘आशीर्वाद’ से होटल में चल रहा था IPL सट्टा, क्राइम ब्रांच ने मारा छापा     |     लाल बत्ती वाली कार, IAS-IPS संग फोटो, पत्नी से भी फ्रॉड… इस ‘अधिकारी’ के आगे नटवरलाल भी फेल     |     MP Board 10th,12th Result 2024 आज होगा घोषित, जानें कहां और कैसे करना है चेक     |     EVM-VVPAT वोट वेरिफिकेशन मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने किए EC से कई सवाल, कहा- जवाब चाहिए     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374