Local & National News in Hindi

उन्नाव मामले के आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर को बीजेपी ने पार्टी से निकाला बाहर

0 58

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्नाव बलात्कार मामले में आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से निकाल दिया है । सूत्रों ने इस आशय की जानकारी दी। उन्नाव बलात्कार मामले में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर मुख्य आरोपी हैं जिन्हें पिछले साल 12 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था।

इससे पहले कुलदीप सिंह को भाजपा ने निलंबित किया था लेकिन बलात्कार पीड़िता के साथ गत रविवार हुए सड़क हादसे के बाद विधायक सेंगर को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाया है। गौरतलब है कि रायबरेली में एक तेज रफ्तार ट्रक ने रविवार को बलात्कार पीड़िता की कार को टक्कर मार दी थी। हादसे में पीड़िता के परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई। पीड़िता और उसका वकील गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज जारी है। पीड़िता के परिवार ने इस घटना को एक सोची-समझी साजिश बताया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !