Local & National News in Hindi

कश्मीर मध्यस्थता पर ट्रंप का ऑफर, कहा- भारत चाहे तो मैं तैयार हूं

0 39

कश्मीर मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कश्मीर राग गाया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने अमेरिकी दौरे के समय एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने कश्मीर का राग अलापा था। इमरान खान से बातचीत के कुछ दिन बाद ही अब एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कश्मीर पर मध्यस्थता की बात कही है। ट्रंप ने कहा है कि अगर भारत चाहे तो मैं इसके लिए तैयार हूं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर है कि वह इस मसले पर अमेरिका का सहयोग चाहते हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि मोदी और इमरान शानदार लोग हैं। अगर वो चाहते हैं कि पिछले काफी समय से चले आ रहे इस गंभीर मसले पर कोई हस्तक्षेप करे तो हम तैयार हैं। ट्रंप ने फिर दोहराया कि मैंने इस मसले को लेकर पाकिस्तान और भारत के प्रधानमंत्री से बात की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जोर देते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान कश्मीर मसले को लेकर लंबे समय से जूझ रहे हैं। ऐसे में अगर वो चाहें तो मैं हस्तक्षेप करने के लिए तैयार हूं।

बता दें कि गलत बयान देने के लिए सुर्खियों में रहने वाले ट्रंप ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता करने के लिए कहा। ट्रंप ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘अगर मैं मदद कर सकता हूं, तो मैं मध्यस्थ बनना पसंद करूंगा। अगर मैं मदद के लिए कुछ भी कर सकता हूं, तो मुझे बताएं। ‘ट्रंप ने कहा कि वह मदद के लिए तैयार हैं, अगर दोनों देश इसके लिए कहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !