Local & National News in Hindi

सुप्रीम कोर्ट का आदेश, अयोध्या विवाद पर 6 अगस्त से हफ्ते में 3 बार होगी नियमित सुनवाई

0 89

सुप्रीम कोर्ट ने कहा मध्यस्थता से कोई नतीजा नहीं निकला
: हफ्ते में तीन बार होगी सुनवाई
: मंगलवार, बुधवार, गुरुवार होगी सुनवाई
: 6 अगस्त से नियमित सुनवाई होगी
: 45 दिनों तक होगी नियमित सुनवाई
: जब तक सुनवाई पूरी नहीं होगी, तब तक सुनवाई होती रहेगी

नई दिल्लीः राम जन्म भूमि विवाद मामले में रोजाना सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला बस कुछ ही देर में आने वाला है। इस मामले का हल निकालने के लिए इस पर रोजाना सुनवाई होगी या नहीं, इस बात का फैसला आज सुप्रीम कोर्ट लेगा। साथ ही उच्चतम न्यायालय निर्णय करेगा कि मामले में सुनवाई की जाए अथवा मध्यस्थता प्रक्रिया जारी रखी जाए।

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने 18 जुलाई को तीन सदस्यीय मध्यस्थता समिति को कहा था कि मध्यस्थता कार्यवाही के परिणामों के बारे में 31 जुलाई या एक अगस्त तक अदालत को सूचित करें ताकि वह मामले में आगे बढ़ सके। बता दें कि समिति के अध्यक्ष उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एफ एम आई कलीफुल्ला हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !