Local & National News in Hindi

अमेरिका के प्रतिबंध के बाद भारत ने ईरान से कच्चा तेल खरीदना किया बंद

0 49

वाशिंगटन: अमेरिका के प्रतिबंधों से मिली छूट की अवधि इस महीने की शुरुआत में समाप्त होने के बाद भारत ने ईरान से कच्चा तेल खरीदना बंद कर दिया है। अमेरिका में भारत के राजदूत ने यहां यह जानकारी दी। इस कदम के बाद भारत एक और नया देश बन गया है जिसने ईरान से कच्चा तेल खरीदना बंद कर दिया है।

अमेरिका ने ईरान के साथ परमाणु समझौते से खुद को अलग करने के बाद उसके खिलाफ कई आर्थिक प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। हालांकि उसने आठ देशों को ईरान से कच्चा तेल खरीदने पर प्रतिबंधों से छूट दी थी। इस छूट की अवधि मई महीने की शुरुआत में समाप्त हो गयी।

अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि अमेरिका द्वारा प्रतिबंध से मिली छूट की अवधि बढ़ाने से इनकार किए जाने के बाद भारत ने ईरान से कच्चा तेल खरीदना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि अप्रैल में भारत ने ईरान से खरीदे जाने वाले कच्चे तेल की मात्रा करीब 2.5 अरब टन से घटाकर एक अरब टन कर दी थी।

श्रृंगला ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम यह समझते हैं कि यह अमेरिका के लिये एक प्राथमिकता है, हालांकि हमें इसकी कीमत चुकानी पड़ी है क्योंकि हमें सच में वैकल्पिक स्रोत की तलाश करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत ने ईरान के साथ ही वेनेजुएला से भी कच्चा तेल खरीदना बंद कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !