Local & National News in Hindi

लोकसभा में उठा मॉब लिंचिंग और हॉनर किलिंग को आतंकवाद की श्रेणी में लाने का मामला

0 38

नई दिल्लीः मॉब लिंचिंग और हॉनर किलिंग पर कानून बनाने तथा इसके खिलाफ सख्ती से निपटने का मामला शुक्रवार को लोकसभा में उठा और इसे आतंकवाद की श्रेणी में लाने की मांग की गयी। द्रविड़ मुनेत्र कषगम के डी रवि कुमार ने शून्यकाल के दौरान मॉब लिंचिंग का मुद्दा उठाया और इसे आतंकवाद की श्रेणी में लाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि मॉब लिंचिंग और हॉनर किंलिंग एक गंभीर विषय है। देश की शांति को भंग करने के लिए जानबूझकर ¨हसा का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में मॉब लिंचिंग की घटनाओं में इजाफा हुआ है। वर्ष 2016 से अब तक 99 लोगों की मॉब लिंचिंग में हत्या की गयी है। इसके खिलाफ सरकार को सख्त कदम उठाने की जरुरत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !