Local & National News in Hindi

उन्नाव पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाएगी कांग्रेस

0 65

लखनऊः  उन्नाव की बलात्कार पीड़िता को न्याय दिलाने और आरोपी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली की तिहाड़ जेल भेजे जाने की मांग के साथ कांग्रेस ने राज्य व्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाने का फैसला किया है। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार ‘लल्लू’ ने शुक्रवार को कहा कि पीड़िता की हत्या का प्रयास और आरोपी भाजपा विधायक के सत्ता संरक्षण का संज्ञान लेते हुए उच्चतम न्यायालय ने सभी पांच मामलों को दिल्ली ट्रान्सफर कर न्याय की उम्मीद जगायी है लेकिन विधायक के रसूख और प्राप्त संरक्षण को देखते हुए जब तक उसे उत्तर प्रदेश से तिहाड़ जेल नहीं भेज दिया जाता तब तक पीड़ित परिवार की सुरक्षा खतरे में रहेगी।

उन्होने कहा कि इस घटना ने भारतीय जनमानस को झकझोर दिया है वहीं योगी राज में चरमरा चुकी कानून व्यवस्था को भी उजागर कर दिया है। ऐसे में आम जनता के सामने इस मामले में न्याय के लिए राष्ट्रपति से हस्तक्षेप करने की गुहार लगाने के अलावा कोई चारा नहीं बचता। इसीलिए कांग्रेस आरोपी विधायक को तिहाड़ जेल ट्रांसफर करने समेत, जीवन के लिए संघर्ष कर कर रही पीड़िता और उनके वकील के उच्च स्तरीय इलाज की व्यवस्था करने, आरोपी भाजपा विधायक की विधानसभा सदस्यता निरस्त करने, पीड़िता के परिवार को तत्काल एक करोड़ रुपये, वकील के परिवार को आर्थिक मदद और पीड़िता के चाचा को तत्काल एक महीने के लिए पैरोल पर रिहा करने की मांगो के समर्थन में राष्ट्रपति के नाम हस्ताक्षर अभियान चलाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !