Breaking
सीआरएम ने परखी पटरियों की गुणवत्ता, अब नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें एक नारी पुलिस पर भारी, बिना हेलमेट रोका तो रोने लगी महिला, हाथ जोड़कर कहा जाओ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हरदा में आमसभा को संबोध‍ित करेंगे, कुछ देर में पहुंचने वाले है प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने को और कालेजों के पास नहीं संबद्धता तवा रिसोर्ट के मेन्यू कार्ड में दिखेंगे चुनावी व्यंजन, वोट डालने वाले दूल्हा-दुल्हनों को मिलेगा उपहा... दूसरे चरण में वोटरों को झुलसा देगी गर्मी, जानें किस शहर के लिए कौन सा अलर्ट जारी वन विभाग ने जानापाव से किया तेंदुए का रेस्क्यू, एक वनकर्मी घायल ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, 7 वर्षीय मासूम की मौत, 6 घायल खरगोन में बोले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव- कांग्रेस देश के टुकड़े करवाने वाली पार्टी सोनिया-राहुल बैकफुट पर आए, बेनकाब हुई कांग्रेस… सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह का पलटवार

राजधानी पटना में बड़ी वारदातः जाम में फंसी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो की हत्या

Whats App

पटना सिटी: पटना के बाईपास थाना क्षेत्र के एनएच पर कसेरा धर्मकांटा के समीप बदमाश ने जाम में फंसी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से पटना सिटी निवासी कार सवार अभिषेक वर्मा उर्फ मस्तु और उनके साथी सुनील कुमार की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए। अभिषेक वर्मा गुंजन खेमका हत्याकांड का आरोपित था। साथ ही उसपर कई थानों में मामले दर्ज थे। मृतक सुनील कुमार की पत्नी आभा निशा ने बताया कि मेरे घर के सामने ही मस्तु कम्युनिटी हाल बना रहा है। हमेशा वो मेरे पति को फोन कर बुला लेता था। मैं हमेशा मना करती थी कि मस्तु का साथ छोड़ दो। वो अच्छा आदमी नहीं है। उसका चक्कर छोड़ दो। सुनील ने मेरी बात नहीं मानी। मस्तु के चक्कर में बेगुनाह मेरा पति मारा गया। हमेशा लोगों की मदद करते थे। बहुत अच्छे इंसान, पति और पिता थे सुनील।

दिन में हुई अनबन के बाद अचानक शाम में बोले चलो

पत्नी आभा निशा ने बताया कि दिन में किसी बात को लेकर पति सुनील से थोड़ी अनबन हुई थी। उन्होंने कहा था कि मस्तु को शाम सात बजे दिल्ली जाने वाली ट्रेन के लिए स्टेशन छोडऩा है। तुमको नहीं लेकर जाएंगे। अचानक शाम 5:30 बजे बोले कि चलो तैयार हो जाओ। मैंने कहा कि इतनी जल्दी ननद को छोडऩे हम लोग क्यों जाएंगे। तो सुनील ने कहा कि मस्तु को स्टेशन भी छोडऩा है। तुम लोग भी साथ चलो। मैं अपनी बेटी और ननद अपने बेटा के साथ कार के पीछे वाली सीट पर बैठ गए।

Whats App

मस्तु की पत्नी पप्पी वर्मा ने वार्ड 62 के पार्षद का लड़ा था चुनाव

स्वजनों से मिली जानकारी के अनुसार, अपराधियों की गोलियों से मृत सुनील कुमार की बाकरगंज में मोबाइल की दुकान थी। उनकी एक पुत्री है। वहीं, पुलिस का कहना है कि अभिषेक वर्मा उर्फ मस्तु जमीन का बड़े पैमाने पर कारोबार करता था। उसकी हत्या की जांच में जुटी पुलिस भूमि विवाद से जुड़े मामलों को भी देख रही है। घटनास्थल के समीप लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखी जा रही है। स्वजन ने बताया कि मस्तु की पत्नी पप्पी वर्मा ने वार्ड 62 से वर्ष 2017 में निगम पार्षद का चुनाव लड़ा था। वो हार गयी थी। मस्तु को एक पुत्र और एक पुत्री है।

सीआरएम ने परखी पटरियों की गुणवत्ता, अब नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें     |     एक नारी पुलिस पर भारी, बिना हेलमेट रोका तो रोने लगी महिला, हाथ जोड़कर कहा जाओ     |     प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हरदा में आमसभा को संबोध‍ित करेंगे, कुछ देर में पहुंचने वाले है     |     प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने को और कालेजों के पास नहीं संबद्धता     |     तवा रिसोर्ट के मेन्यू कार्ड में दिखेंगे चुनावी व्यंजन, वोट डालने वाले दूल्हा-दुल्हनों को मिलेगा उपहार     |     दूसरे चरण में वोटरों को झुलसा देगी गर्मी, जानें किस शहर के लिए कौन सा अलर्ट जारी     |     वन विभाग ने जानापाव से किया तेंदुए का रेस्क्यू, एक वनकर्मी घायल     |     ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, 7 वर्षीय मासूम की मौत, 6 घायल     |     खरगोन में बोले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव- कांग्रेस देश के टुकड़े करवाने वाली पार्टी     |     सोनिया-राहुल बैकफुट पर आए, बेनकाब हुई कांग्रेस… सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह का पलटवार     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374