Local & National News in Hindi

नागपुर में बोले देवेंद्र फडणवीस, जिसने मोदी का साथ छोड़ा उसका हुआ सत्यानाश

0 54

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इन दिनों महा जनादेश यात्रा पर हैं। महाराष्ट्र में आने वाले कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी यात्रा के दौरान सीएम ने नागपुर में कहा, ‘जिसने छोड़ा मोदी का साथ, उसका हुआ सत्यानाश। मोदी का साथ छोड़ने वाले को जनता कभी माफ नहीं करती।

PunjabKesari
फडणवीस ने इस दौरान विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों को ईवीएम मशीन में खामियां तलाशने के बदले अपनी हार का आत्मविश्लेषण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष जिस ईवीएम को अपनी हार के लिए जिम्मेदार बता रहा है, उसी ईवीएम के सहारे उसने देश पर और विभिन्न राज्यों में चुनाव जीतकर शासन किया है।देवेंद्र फणनवीस ने अपनी दो-महीने लंबी ‘महा जनादेश यात्रा’ शुरू की है और गुरुवार को उनके साथ यात्रा शुरु करने के दौरान कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे थे। यह यात्रा दो चरणों में पूरी होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.