Local & National News in Hindi

चांद का हुआ दीदार, 12 अगस्त को मनाया जाएगा बकरीद का त्यौहार

0 55

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को चांद का दीदार हो गया। बकरीद का त्यौहार 12 अगस्त को मनाया जाएगा। ईद उल जुहा या बकरीद, ईद उल फितर के दो महीने नौ दिन बाद मनाई जाती है। फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों समेत देश के कई हिस्सों मे चांद नजर आ गया है। लिहाजा बकरीद का त्यौहार 12 अगस्त दिन सोमवार को मनाया जाएगा।
वहीं, इमारत-ए-शरिया हिंद ने भी ऐलान किया कि शुक्रवार शाम को इस्लामी महीने जुलहज्जा का चांद नजर आ गया है और शनिवार को इस्लामी कलैंडर के आखिरी महीने की पहली तारीख है। इमारत-ए-शरिया हिंद ने बताया कि दिल्ली का आसमान साफ था, जहां चांद नजर आ गया। इसके अलावा गाजियाबाद के साथ उत्तर प्रदेश के कई शहरों, पटना समेत बिहार के कई हिस्सों में बकरीद का चांद दिखने की तस्दीक हुई है। लिहाजा 12 अगस्त को ईद उल अजहा मनाई जाएगी।

दिल्ली की जामा मस्जिद के इमाम सय्यैद अहमद बुखारी ने कहा कि शुक्रवार को इस्लामी कलैंडर के आखिरी महीने का चांद नजर आ गया है और बकरीद का त्यौहार 12 अगस्त को मनाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !