Local & National News in Hindi

देश के 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई-गोवा हाईवे पर लैंडस्लाइड

0 47

अहमदाबादः गुजरात में भारी बारिश सेजन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं, वडोदरा में महज 16 घंटे में 20 इंच बारिश होने से 35 साल का रिकार्ड टूट गया है।  वहीं मौसम विभाग ने देश के 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी दिल्ली, उत्तर प्रदेश के मोदी नगर, गाजियाबाद, चपरौला, फरीदाबाद, पलवल, सोहाना, बिजनौर, रुड़की, जहांगीराबाद, गुलोठी, बुलंदशहर, अलीगढ़, अमरोहा और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। इसके साछथ ही भारी बारिश के चलते मुंबई-गोवा हाईवे पर लैंडस्लाइड हो रही है। सभी रूट बंद कर दिए गए हैं।

गुजरात के वडोदरा और आसपास के क्षेत्रों से 5,700 से अधिक लोगों को बाहर निकाला गया है। ये सारे इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य के अधिकारियों ने कहा कि अहमदाबाद और सूरत के बाद राज्य के तीसरे सबसे बड़े शहर वडोदरा में बारिश से संबंधित घटनाओं में छह लोगों की मौत हुई है। यहां 24 घंटे में लगभग 500 मिमी बारिश होने से कई इलाके जलमग्न हैं। बाढ़ के पानी के साथ मध्यम आकार के सात मगरमच्छ वडोदरा के आवासीय क्षेत्रों में पहुंच गये, जिन्हें वन विभाग के अधिकारियों ने दो दिनों के भीतर पकड़ लिया।

बाढ़ से राज्य के 12 जिलों में 1,65,763 लोग प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के बुलेटिन में यह बात कही गई है। अधिकांश नदियों में जल स्तर कम होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक ने दिल्ली में अगले तीन दिन के दौरान हल्की से मध्यम स्तर की होने का अनुमान जताया है। राष्ट्रीय राजधानी में इस मौसम में एक भी बार तेज बारिश नहीं हुई है। वहीं राजस्थान के जल संसाधन विभाग ने शुक्रवार को कहा कि अभी तक राजस्थान के किसी भी जिले में “खराब” बारिश नहीं हुई है। राजस्थान के दस जिलों में इस मॉनसून में “अधिक” वर्षा दर्ज की गई है, 14 जिलों में “सामान्य” और सात में “कम” बारिश हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !