Local & National News in Hindi

रीब्रांडिंग के चलते Facebook बदलेगा व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का नाम

0 189

माइक्रोसॉफ्ट के बाद फेसबुक ने भी अपनी रीब्रांडिंग स्ट्रैटजी के तहत अपने व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का नाम बदलने का एलान किया है। यह फैसला फेसबुक की ओनरशिप को बेहतर तरीके से दिखाने के लिए किया गया है।

पहले यहाँ से बात आई सामने 

फेसबुक कंपनी के इस रीब्रांडिंग वाले कदम की ख़बर सबसे पहले The Information नामक न्यूज़ पोर्टल के रिपोर्टर्स ने रिपोर्ट की थी। बाद में इसकी पुष्टि फेसबुक कंपनी ने स्वयं की थी।

फेसबुक के प्रवक्ता ने की पुष्टि 

फेसबुक कंपनी ने कन्फर्म किया है कि वह व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का नाम बदलने जा रही है। बहुत जल्द इंस्टाग्राम को “Instagram from Facebook” और व्हाट्सएप को “WhatsApp from Facebook” नाम से जाना जायेगा।

फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा – “हम चाहते है कि यूज़र्स को साफ़ तौर पर पता हो कि यह प्रोडक्ट्स और सर्विस फेसबुक की ही हैं”| सूत्रों के अनुसार, ऐप का नाम फ़ोन और टैबलेट के होमस्क्रीन पर एक जैसा रहेगा, हालांकि ऐप्स को पहली बार डाउनलोड करने वाले लोगों के लिए नाम में बदलेगा दिखेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !