Local & National News in Hindi

गवर्नर से मिलने के बाद बोले उमर अब्दुल्ला- घाटी में अचानक तनाव का माहौल

0 54

जम्मू-कश्मीर में अनरनाथ यात्रा रोकने के बाद मचेल माता यात्रा बी रोक दी गई है। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए यात्रा करने आए श्रद्धालुओं और कश्मीर घूमने आए पर्यटकों को वापिस जाने को कह दिया है। जिसके बाद जम्मू -कश्मीर में अलग अलग अफवाहें फैलाई जा रही हैं। जम्मू-कश्मीर के हालात पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उमर अब्दुल्ला ने कहा, हमने गवर्नर से राज्य के बारे में चर्चा की। हमें कुछ नहीं बताया जाता है।

गवर्नर ने हमें बताया कि 370 को लेकर किसी ऐलान की तैयारी नहीं की जा रही है। हमें राज्य में तैनात अफसरों से भी कोई जवाब नहीं मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यकीन दिलाया है कि 35ए से कोई छेड़छाड़ नहीं होगी। प्रधानमंत्री भी यहां चुनाव चाहते हैं। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हम संसद में भारत सरकार से सुनना चाहते हैं कि वह जम्मू कश्मीर के बारे में क्या सोचते हैं। हमारी पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मुद्दे को लेकर मुलाकात हुई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 35-ए हटाने का हमारा कोई इरादा नहीं है, लेकिन अब अचानक श्रद्धालुओं के यहां से वापस भेजा जा रहा है। हम चाहते हैं कि सोमवार को सदन की शुरुआत होते ही सरकार इस पर अपना पक्ष साफ करे। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि घाटी में तनाव का माहौल पैदा हो रहा है। 35A को लेकर लोगों में संदेह है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !