Breaking
बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा? आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को... अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए! दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी अपराधी की तरह सोचते हैं केजरीवाल… मनोज तिवारी बोले- डासना जेल में किया जाए शिफ्ट कुरुक्षेत्र से अभय चौटाला, हिसार से सुनैना, अंबाला से गुरप्रीत सिंह, INLD ने हरियाणा में 3 उम्मीदवार... साथ में मुस्लिम लड़की, हाथ में बंधा कलावा… देखते ही युवक की कर दी पिटाई

केंद्र सरकार ने सदन में दी जानकारी, एलओसी पर पिछले तीन सालों में कितनी बार हुआ सीजफायर का उल्लंघन

Whats App

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आज सदन में जानकारी दी की पिछले तीन सालों में जम्मू कश्मीर में कितनी बार सीजफायर का उल्लंघन हुआ है। राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बताया कि 30 नवंबर 2019 से 29 नवंबर 2021 तक जम्मू-कश्मीर में एलओसी (भारत-पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा) पर सीजफायर उल्लंघन के 5,601 मामले दर्ज किए गए। साथ ही उन्होंने कहा कि अग्रिम चौकियों पर तैनात भारतीय सैनिकों को पाकिस्तान द्वारा सीजफायर उल्लंघन (सीएफवी) के जवाब में कार्रवाई की पूरी स्वतंत्रता प्राप्त है।  भारतीय सेना द्वारा जवाबी कार्रवाई के दौरान पाक चौकियों और कर्मियों को काफी नुकसान पहुंचाया गया है

वहीं, अगस्त में गृह मंत्रालय गृह मत्रालय ने बताया था कि मार्च 2021 के महीने में एक भी बार सीजफायर का उल्लंघन नहीं हुआ, जबकि साल 2018 में इसी दौरान सीजफायर की 203 घटनाएं हुई थीं। लोकसभा में गृह मंत्रालय की ओर से बताया गया था कि इस साल जनवरी में सीजफायर की 380 घटनाएं हुईं, फरवरी में यह आंकड़ा 278 था और मार्च में एक भी घटनाएं नहीं हुईं। इसके बाद अप्रैल में 1 बार, मई में 3 बार और जून में 2 बार सीजफायर का उल्लंघन हुआ।

Whats App

बता दें कि पाकिस्तान के नापाक मंसूबे कम नहीं हो रहे हैं। पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ड्रोन नजर आया, जिस पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने फायरिंग की और वह पाकिस्तान की सीमा में वापस लौट गया। बीएसएफ के एक अधिकारी ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि रात को करीब 12.30 बजे एक ड्रोन देखा गया। पेट्रोलिंग टीम ने जब एक आवाज सुनी तो बीएसएफ के जवानों ने 5 राउंड फायरिंग की, जिसके बाद ड्रोन पाकिस्तान की सीमा में लौट गया। अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ड्रोन देखे जाने की घटना कोई नई नहीं है।

बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास     |     बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी     |     नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा?     |     आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को भी किया सम्मानित     |     अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए!     |     दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत     |     ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी     |     अपराधी की तरह सोचते हैं केजरीवाल… मनोज तिवारी बोले- डासना जेल में किया जाए शिफ्ट     |     कुरुक्षेत्र से अभय चौटाला, हिसार से सुनैना, अंबाला से गुरप्रीत सिंह, INLD ने हरियाणा में 3 उम्मीदवार उतारे     |     साथ में मुस्लिम लड़की, हाथ में बंधा कलावा… देखते ही युवक की कर दी पिटाई     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374