Local & National News in Hindi

LoC पर सेना की बड़ी कार्यवाई, पाकिस्तानी BAT के 7 घुसपैठिए ढेर

0 45

श्रीनगर: सेना ने जम्मू-कश्मीर के केरन सैक्टर में नियंत्रण रेखा (एल.ओ.सी.) के पास अग्रिम चौकी पर पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) के एक हमले को विफल कर दिया। इस दौरान कम से कम 5 से 7 घुसपैठिए मारे गए हैं। एक रक्षा प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी।

बैट में आमतौर पर पाकिस्तानी सेना के विशेष बल के जवान और आतंकवादी शामिल होते हैं। रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा, ‘बैट टीम ने केरन सैक्टर (कुपवाड़ा जिले में) की अग्रिम चौकियों में से 1 को निशाना बनाने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क सैनिकों ने उनके इस प्रयास को विफल कर दिया। इसमें 5 से7 पाकिस्तानी सैनिक/आतंकवादी मारे गए हैं।’

सूत्रों ने बताया कि बैट ने 31 जुलाई और 1 अगस्त की दरम्यानी रात यह प्रयास किया। उन्होंने बताया कि सैक्टर में भारतीय चौकी के निकट कम से कम 4 शव देखे गए हैं। ये शव पाकिस्तानी सेना के स्पैशल सर्विस ग्रुप (एस.एस.जी.) के कमांडो या आतंकवादियों के हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने पिछले 36 घंटों में घाटी में शांति को भंग करने और अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने के कई बार प्रयास किए। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान ने घाटी में शांति भंग करने और अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने का प्रयास किया है। भारतीय सुरक्षा बलों की कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान की फैक्ट्रियों के चिन्ह वाले स्निफर राइफल, विस्फोटक और बारूदी सुरंगों को जखीरा बरामद किया गया, जिससे राज्य में आतंकवादी गतिविधियों में पाकिस्तान की पूरी तरह मिलीभगत दिखाई देती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !