Local & National News in Hindi

मुंबई में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें रद्द व कईयों के रुट डाइवर्ट

0 49

मुंबईः महाराष्ट्र के कई भागों में सोमवार को भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं रविवार को भी बारिश जारी रहने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्रों में लगातार बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण ट्रेन सेवा और हवाई यातायात प्रभावित हुआ

वहीं रविवार को ठाणे और पालघर जिलों में बिजली गुल हो गयी। मुंबई, पुणे और पालघर जिलों में बारिश जनित घटनाओं में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई जबकि मध्य मुंबई के धारावी में एक नाले में गिरने से एक व्यक्ति लापता हो गया। नासिक, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में भी बारिश हुई जहां विभिन्न इलाकों में पानी भर गया क्योंकि नदियां पूरे उफान पर हैं।

मौसम अपडेट्स

  • गोदावरी नदी में उफान से आंध्र प्रदेश के 74 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए। उनमें से करीब 18,000 लोगों को राहत शिविरों में भेजा गया। पिछले सप्ताह से भारी बारिश के कारण गोदावरी नदी में पानी का स्तर रविवार सुबह 13 लाख क्यूसेक से ऊपर चले जाने के बाद दोवलेश्वरम में सर आर्थर कॉटन बैराज में दूसरी चेतावनी जारी की गई।
  • असम में बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है।
  • गुजरात के वडोदरा में रविवार को भारी बारिश का दौर जारी रहा। हालांकि विश्वामित्री नदी में पानी का स्तर घटने से स्थिति में कुछ सुधार हुआ है।
  • राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसमान में रविवार को बादल छाए रहे और यहां का न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य है।
  • राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !