Local & National News in Hindi

दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने से लेकर कुछ इस तरह रहा सुषमा स्वराज का राजनीतिक सफर

0 113

नई दिल्ली: पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का 67 साल की आयु में 6 अगस्त को दिल्ली में एम्स में निधन हो गया।  उनका जन्म 14 फरवरी 1952 को हुआ था । वह एक भारतीय महिला राजनीतिज्ञ और भारत की विदेश मंत्री थी। वे वर्ष 2009 में भारत की भारतीय जनता पार्टी द्वारा संसद में विपक्ष की नेता चुनी गयी थीं, इस नाते वे भारत की पन्द्रहवीं लोकसभा में प्रतिपक्ष की नेता रही थी। इसके पहले भी वे केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल में रह चुकी हैं तथा दिल्ली की मुख्यमन्त्री भी रही हैं। वे सन 2009 के लोकसभा चुनावों के लिये भाजपा के 19 सदस्यीय चुनाव-प्रचार-समिति की अध्यक्ष भी रहीं थीं।

अम्बाला छावनी में जन्मी सुषमा स्वराज ने एस॰डी॰ कालेज अम्बाला छावनी से बी॰ए॰ तथा पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से कानून की डिग्री ली। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पहले जयप्रकाश नारायण के आन्दोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। आपातकाल का पुरजोर विरोध करने के बाद वे सक्रिय राजनीति से जुड़ गईं। वर्ष 2014 में उन्हें भारत की पहली महिला विदेश मंत्री होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जबकि इसके पहले इंदिरा गांधी दो बार कार्यवाहक विदेश मंत्री रह चुकी हैं। कैबिनेट में उन्हे शामिल करके उनके कद और उकाबिलियत को स्वीकारा। वे दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री और देश में किसी राजनीतिक दल की पहली महिला प्रवक्ता बनने की उपलब्धि भी उन्हीं के नाम दर्ज है।

इस प्रकार था उनका राजनीतिक जीवन-

  • 1977-82 हरियाणा विधान सभा की सदस्य निर्वाचित
  • 1977-79 हरियाणा सरकार में श्रम एवं रोजगार मन्त्री बनीं
  • 1987-90 हरियाणा विधान सभा की सदस्य निर्वाचित
  • 1987-90 मन्त्रिमण्डल सदस्य, शिक्षा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, हरियाणा सरकार।
  • 1990-96 राज्य सभा में चुनी गयीं (प्रथम अवधि)
  • 1996-97 [15 मई 1996 – 4 दिसम्बर 1997] सदस्य, 11वीं लोक सभा (द्वितीय अवधि)।
  • 1996 [16 मई – 1 जून] – केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल, सूचना एवं प्रसारण मन्त्री।
  • 1998-99 [10 मार्च 1998 – 26 अप्रैल 1999] सदस्य, 12वीं लोक सभा (तृतीय अवधि)।
  • 1998 [19 मार्च – 12 अक्तूबर] केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल, सूचना एवं प्रसारण तथा दूरसंचार मंत्री (अतिरिक्त प्रभार)।
  • 1998 [13 अक्तूबर – 3 दिसम्बर] दिल्ली के मुख्य मंत्री
  • 1998 [नवम्बर] – दिल्ली विधान सभा के हौज खास निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित। दिल्ली विधान सभा सीट से त्यागपत्र दिया और लोक सभा सीट जारी रखी।
  • 2000-06 राज्य सभा सदस्य (चतुर्थ अवधि)।
  • 2000-03 [30 सितम्बर 2000 – 29 जनवरी 2003] सूचना एवं प्रसारण मन्त्री
  • 2003-04 [29 जनवरी 2003 – 22 मई 2004] स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री एवं संसदीय विषयों की मन्त्री
  • 2006-09 [अप्रैल 2006 -] सदस्य, राज्य सभा (पंचम अवधि)।
  • 2009-14 [16 मई 2009 – 18 मई 2014] सदस्य, 15वीं लोक सभा (छठी अवधि)।
  • 2009-09 [3 जून 2009 – 21 दिसम्बर 2009] लोकसभा में विपक्ष के उप नेता।
  • 2009-14 [21 दिसम्बर 2009 – 18 मई 2014] विपक्ष के नेता एवं लाल कृष्ण आडवाणी का स्थान लिया।
  • 2014-19 [26 मई 2014-मई 2019] सदस्य, 16वीं लोक सभा (सातवीं अवधि)।
  • 2014-19 [26 मई 2014-24 मई 19] विदेश मंत्री, केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !