Breaking
‘भाजपा समर्थकों का बूथ पर कब्जा, मुस्लिम वोटरों से अभद्रता’, वोटिंग के बीच सपा के गंभीर आरोप यूं ही एक हफ्ते से खामोश नहीं था इजराइल, ईरान पर किया ‘रीढ़’ तोड़ने वाला अटैक अब छिड़ेगी नई जंग! इजराइल ने जो कहा वो किया…अब क्या करेगा ईरान? पहले चरण की वो सीटें, जो तय करेंगी 2024 की तस्वीर बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा? आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को... अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए! दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत

साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया के इन तीन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर, मुश्किल होगा दौरा

Whats App

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। टीम इंडिया के सामने मुश्किल चुनौती है लेकिन सीरीज जीतने का अच्छा मौका भी। कंडीशन के हिसाब से दौरा मुश्किल बताया जा रहा है लेकिन मौजूदा मेजबान टीम को देखते हुए सीरीज में जीत की उम्मीद भी जताई जा रही है। इस दौरे पर टीम इंडिया के तीन खिलाड़ियों पर खास नजर रहेगी।

साउथ अफ्रीका पहुंची टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे विराट कोहली के पास खुद को साबित करने का मौका होगा। टी20 टीम की कमान छोड़ने का फैसला करने के बाद वनडे की कप्तानी से हटाए जाने पर काफी कुछ हो चुका है। दौरे पर पहुंचने से पहले भी प्रेस कान्फ्रेंस ने काफी विवाद पैदा किया था। इस दौरे पर उनके साथ उप कप्तान बनाए गए के एल राहुल और अनुभवी स्पिनर आर अश्विन पर नजर रहेगी

विराट कोहली

Whats App

कप्तानी विवाद को पीछे छोड़कर साउथ अफ्रीका पहुंचे कोहली पर सीरीज के दौरान नजर रहेगी। बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में खेले गए डे नाइट टेस्ट में आखिरी बार उनके बल्ले से टेस्ट शतक निकला था। 2019 के बाद से अब तक उन्होंने कोई शतकीय पारी नहीं खेली। साउथ अफ्रीका में कप्तान ने 5 टेस्ट मैच खेलकर 2 शतक और 2 अर्धशतक के साथ 558 रन बनाए हैं।

आर अश्विन

भारत के अनुभवी स्पिनर पर सबकी नजर रहेगी उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया सीरीज में विकेट लेने के मामले में हरभजन सिंह को पीछे छोड़ा। साउथ अफ्रीका में अब तक अश्विन को खुद को साबित करना बाकी है। उनके नाम यहां खेलते हुए 3 टेस्ट में महज 7 विकेट ही हैं। ऐसे में सीरीज में जीत हासिल करना है तो उनका प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए मायने रखेगा।

केएल राहुल

भारतीय टीम के लिए साउथ अफ्रीका में उप कप्तान की भूमिका निभाने वाले केएल राहुल के लिए यह दौरा अहम रहने वाला है। अब तक प्लेइंग इेलवन में जगह बनाने का जूझ रहे इस बल्लेबाज को रोहित शर्मा के चोटिल होने के बाद खेलने की उम्मीद बढ़ी थी। अब उप कप्तान बनाए जाने के बाद उनकी जगह पक्की हो गई है। साउथ अफ्रीका में महज 2 टेस्ट खेलने वाले राहुल महज 30 रन ही बना पाए हैं।

‘भाजपा समर्थकों का बूथ पर कब्जा, मुस्लिम वोटरों से अभद्रता’, वोटिंग के बीच सपा के गंभीर आरोप     |     यूं ही एक हफ्ते से खामोश नहीं था इजराइल, ईरान पर किया ‘रीढ़’ तोड़ने वाला अटैक     |     अब छिड़ेगी नई जंग! इजराइल ने जो कहा वो किया…अब क्या करेगा ईरान?     |     पहले चरण की वो सीटें, जो तय करेंगी 2024 की तस्वीर     |     बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास     |     बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी     |     नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा?     |     आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को भी किया सम्मानित     |     अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए!     |     दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374