Breaking
दुनिया की कोई ताकत नहीं जो संविधान बदल दे… अमरोहा में BJP पर एक साथ गरजे राहुल-अखिलेश दहेज में नहीं मिली कार… पत्नी को पीटकर तीन बार बोला तलाक; घर से किया बेदखल IPL का नियम तोड़ा, अब सजा मिली, मुंबई इंडियंस के काइरन पोलार्ड और टिम डेविड के साथ हुआ ऐसा अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ में क्या-क्या होगा? करीना कपूर ने खोल दिया राज दिल्ली में टूटे गोल्ड के सारे रिकॉर्ड, अप्रैल में 6,750 रुपए हुआ महंगा गर्मी में क्यों कम हो जाती है फैन की स्पीड, कैसे बढ़ा सकते हैं इसे? जानिए यहां अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का क्यों है रिवाज? जानें इस दिन खरीदारी का महत्व ईरान ने दिलाई अमेरिका के 9/11 की याद! हमले के बाद रुकी उड़ाने, एयर इंडिया ने भी लिया बड़ा फैसला क्या अंडे का पीला हिस्सा खाने से शरीर में फैट बढ़ने लगता है? एक्सपर्ट से डिटेल में जानें समीक्षा में 21 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही, एक उम्मीदवार का नामांकन हुआ अस्वीकृत

गर्लफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधे  ”गुल्लक” फेम हर्ष मायर, शेयर की तस्वीर

Whats App

एक्टर हर्ष मायर जिन्हें चर्चित फिल्म “आई एम कलाम” के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था, वह बीते 25 नवंबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड सुकन्या राजन के साथ शादी रचाई है। इंस्टाग्राम पर हर्ष ने अपनी शादी की बेहद सुंदर तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

दरअसल, हर्ष ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि एक्टर ने पिंक कलर की शेरवानी पहन रखी हैं और उनकी पत्नी ने पिंक कलर का लहंगा पहना है जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। कपल ने शादी में मैचिंग आउटफिट के साथ ही बैकग्राउंड को भी पिंक रखा।

सोशल मीडिया पर हर्ष ने अपनी शादी की जिस तस्वीर को शेयर किया है उसमें हर्ष और सुकन्या बेहद खुश नजर आ रहे हैं। हर्ष के तस्वीर अपलोड करने के बाद कई सारे फिल्मी सितारों और उनके प्रशंसकों ने उन्हें नए जीवन की शुभकामनाएं दी हैं। मशहूर एक्टर राजेश तैलंग ने भी जोड़े को बधाई दी है। फैंस उनकी खुशनुमा शादीशुदा जिंदगी की कामना कर रहे हैं।

Whats App

बता दें कि हर्ष मायर ने चर्चित वेब सीरीज ‘गुल्लक’ में भी काम किया है। हर्ष ने इस सीरीज में मिश्रा परिवार के छोटे बेटे अमन का किरदार निभाया है। ‘गुल्लक’ के तीनों सीरीज में हर्ष के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। एक स्कूल के लड़के के किरदार को जीवंत रूप से निभा कर हर्ष ने दर्शकों का दिल जीत लिया। हर्ष की शादी की खबर सुनने के बाद उनके प्रशंसकों को यकीन नहीं हो रहा कि पर्दे पर टीनएजर का रोल प्ले करने वाले हर्ष ने अब शादी कर ली है। फैंस उन्हें दिल खोलकर बधाइयां दे रहे हैं।

दुनिया की कोई ताकत नहीं जो संविधान बदल दे… अमरोहा में BJP पर एक साथ गरजे राहुल-अखिलेश     |     दहेज में नहीं मिली कार… पत्नी को पीटकर तीन बार बोला तलाक; घर से किया बेदखल     |     IPL का नियम तोड़ा, अब सजा मिली, मुंबई इंडियंस के काइरन पोलार्ड और टिम डेविड के साथ हुआ ऐसा     |     अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ में क्या-क्या होगा? करीना कपूर ने खोल दिया राज     |     दिल्ली में टूटे गोल्ड के सारे रिकॉर्ड, अप्रैल में 6,750 रुपए हुआ महंगा     |     गर्मी में क्यों कम हो जाती है फैन की स्पीड, कैसे बढ़ा सकते हैं इसे? जानिए यहां     |     अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का क्यों है रिवाज? जानें इस दिन खरीदारी का महत्व     |     ईरान ने दिलाई अमेरिका के 9/11 की याद! हमले के बाद रुकी उड़ाने, एयर इंडिया ने भी लिया बड़ा फैसला     |     क्या अंडे का पीला हिस्सा खाने से शरीर में फैट बढ़ने लगता है? एक्सपर्ट से डिटेल में जानें     |     समीक्षा में 21 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही, एक उम्मीदवार का नामांकन हुआ अस्वीकृत     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374