इंदौर: शुक्रवार की रात नवम्बर माह की पांच साल में सबसे सर्द रात होने के बाद मौसम ने फिर अपना मिजाज बदला है। पिछले 24 घंटों में दिन और रात के तामपान में फिर 1-1 डिग्री का उछाल आया है जिससे कंपकंपी कुछ कम हुई है। हालांकि फिर भी दोनों समय का यह तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम है जबकि एक दिन पहले 2 डिग्री कम हुआ था। दरअसल अभी कोई नया स्ट्रांग विंड सिस्टम नहीं बनने से तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं है। अगले तीन-चार दिनों तक ऐसे ही तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा।इंदौर में शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री कम है। इसी प्रकार रात का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस मौसम में अब सुबह हल्के कोहरे की स्थिति भी बन रही है। शनिवार को इंदौर में स्पृश्यता 2 किमी की रही। इसके पूर्व शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम था। ऐसे ही रात का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह भी 2 डिग्री सेल्सियस कम था।मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वर्तमान में कोई सिस्टम नहीं बना है। हिमालय पर अभी उम्मीद के मुताबिक बर्फबारी नहीं हुई है। यह ईरानी से हवाएं नहीं आने के कारण अब तक कोई स्ट्रांग विंड सिस्टम नहीं बना है और तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं है। 5 दिसम्बर से सर्दी फिर बढ़ेगी। उस दौरान रात के न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा सकती है। तापमान 8 से नीचे जा सकता है। वैसे हिमालय से आ रही हवाएं ज्यादा स्ट्रांग नहीं हैं। इंदौर सहित मालवा-निमाड़ के कुछ हिस्सों में हवा का रुख पूर्व की ओर है। इसके चलते तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं हो रही है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Breaking
दिल्ली-NCR में दिन में छाया अंधेरा, आसमान में काले बादल; बारिश का अलर्ट
बगल की दीवार में सुराख और रणजीत सिंह का खात्मा, वह कत्ल जिसने मुख्तार को मशहूर कर दिया
नौकरी गई तो बन गई लैपटॉप चोर, नोएडा की जस्सी बेंगलुरु से अरेस्ट, लाखों के गैजेट्स बरामद
IPL 2024: विराट कोहली और RCB को बार-बार हराना पसंद, गौतम गंभीर के वायरल वीडियो ने मुकाबले के रोमांच ...
अरबाज के बाद अब सलमान खान ने भी ‘दबंग 4’ को लेकर बड़ा अपडेट दे दिया
अगले वित्त वर्ष में मिलेंगे कमाई के भरपूर मौके, 1000…2000 नहीं आ रहे हैं 70,000 करोड़ के IPO
Google और Apple के बीच तगड़ा मुकाबला, फिर क्यों एपल की मदद को तैयार है गूगल?
शुभ फल के लिए किस देवी देवता की कितनी परिक्रमा करनी चाहिए, जानें विधि
ये मुस्लिम देश बेच रहा था इजराइल को हथियार, जनता को पता लगा तो हो गया बवाल
आखिर वेट लॉस करने में कितना समय लगता है? एक्सपर्ट से जानिए