
पांडव कुमार यादव।
प्रेम में अंधी एक विवाहिता ने अपने पति की हत्या करवा दी। प्रेमी के संग मिलकर उसने हत्या के बाद लाश लापता करने में भी साथ रही। खुद को बेकसूर साबित करने के लिए मधेपुर थाना में जाकर पत्नी ( चांदनी सिंह ) ने पति के लापता होने के विरूद्ध एफआईआर भी दर्ज करवाई। जब कांड का अनुसंधान हुआ तो चांदनी सिंह ही अपने पति निरंजन सिंह की हत्यारी निकली।
उक्त सारांश की जानकारी डीएसपी आशीष आनंद ने सोमवार को अपने कक्ष में मीडिया को संबोधित करते हुए दिया। इस लव ट्रायंगल मर्डर केस के मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में वैज्ञानिक अनुसंधान ने पुलिस को पूरी मदद किया। कहा कि पुर्ण साक्ष्य और पूरी पारदर्शिता के साथ केस ओपन हैं। डीएसपी ने बताया कि मधेपुर थाना के भीठ भगवानपुर निवासी चांदनी सिंह ने 19 जुलाई 2021 को अपने पति की गुमशुदगी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस कांड का अनुसंधान शुरू हुआ तो वैज्ञानिक खोजबीन में 15 दिनों के अंदर मर्डर मिस्ट्री का खुलासा हो गया। इस कांड का बीजारोपण 2 साल पूर्व हुआ जब तीन बच्चों की मां पड़ोसी से दिल लगा बैठी थी। पति की हत्या के सात दिन बाद ही उसकी पत्नी चांदनी सिंह ने पति के गायब होने की एफआईआर दर्ज कराई। अनुसंधान के 15 दिनों के अंदर पुरी वारदात सामने थी। चांदनी सिंह को उसके आशिक राजकुमार सिंह 8 जुलाई को फ़ोन कर हत्या की योजना बताई। 9 जुलाई को अन्तिम तैयारी हुई।10 जुलाई को हत्या कर दी गई। रात में अन्य दो अपराधियों के साथ उसका प्रेमी राजकुमार सिंह लाश को मोटरसाइकिल के बीच सीट पर बैठा कर कोशी धार के तेंगराहा नदी में फेंक आया। यह कहानी चांदनी सिंह के मुख से सामने आई है। डीएसपी ने बताया कि इस कांड में कुल चार अभियुक्त है। जिसमें कांड की केंद्र बिंदु चांदनी सिंह स्वयं गिरफ्तार है। उसका प्रेमी भीठ भगवानपुर का ही रहने वाला फरार है।अन्य दो अपराधियों में एक दरभंगा के हैं और दूसरे मधुबनी जिला के लखनौर प्रखंड का है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
