Local & National News in Hindi

Forbes लिस्ट में जगह बनाने वाली पीवी सिंधु एकमात्र भारतीय, इतने करोड़ हुई कमाई

0 49

नई दिल्ली: भारतीय स्टार शटलर पीवी सिंधु का नाम सर्वाधिक भुगतान पाने वाली महिला एथलीट्स की फोर्ब्स की सूची में 13वें स्थान पर है। इस सूची में शामिल गैर टेनिस तीन एथलीट्स में से सिंधु एक हैं। सूची में अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स शीर्ष पर हैं। सिंधु की कुल कमाई 55 लाख डॉलर (लगभग 39 करोड़ रुपये) है, जिसके आधार पर वह अमेरिकी टेनिस स्टार और 2018 फ्रेंच ओपन और अमेरिकी ओपन रनर अप मेडिसन कीज के साथ 13वें स्थान पर हैं।

फोर्ब्स ने कहा, ‘सिंधु भारत की सर्वाधिक विज्ञापन हासिल करने वाली महिला खिलाड़ी हैं। उनके पास ब्रिजस्टोन, जेबीएल, गटोराडे, पैनासोनिक और अन्य उत्पादों के विज्ञापन हैं।  वह 2018 में सीजन-इंडिंग बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर जीतने वाली पहली भारतीय हैं।’ वहीं सेरेना 2.92 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ सूची में शीर्ष पर हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !