Breaking
हम 6 गेंद पर 6 छक्के मारेंगे…सुब्रत पाठक के ‘भारत-पाक’ बयान पर बोले अखिलेश पीएम मोदी और राहुल गांधी के बयानों पर चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, 29 अप्रैल तक मांगा जवाब सीआरएम ने परखी पटरियों की गुणवत्ता, अब नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें एक नारी पुलिस पर भारी, बिना हेलमेट रोका तो रोने लगी महिला, हाथ जोड़कर कहा जाओ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हरदा में आमसभा को संबोध‍ित करेंगे, कुछ देर में पहुंचने वाले है प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने को और कालेजों के पास नहीं संबद्धता तवा रिसोर्ट के मेन्यू कार्ड में दिखेंगे चुनावी व्यंजन, वोट डालने वाले दूल्हा-दुल्हनों को मिलेगा उपहा... दूसरे चरण में वोटरों को झुलसा देगी गर्मी, जानें किस शहर के लिए कौन सा अलर्ट जारी वन विभाग ने जानापाव से किया तेंदुए का रेस्क्यू, एक वनकर्मी घायल ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, 7 वर्षीय मासूम की मौत, 6 घायल

 भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने पर कांग्रेस नेताओं पर केस दर्ज 

Whats App

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में विवादित नारे लगने का मामला गरमाता जा रहा है। छत्तीसगढ़ में मध्य प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज होने के बाद अब भोपाल में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी की शिकायत पर कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध राष्ट्रीय एकता को खंडित करने दंगा भड़काने शांति भंग करने व आपराधिक साजिश करने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभय तिवारी और पीयूष बबेले को आरोपित बनाया गया है। खंडवा के धनगांव में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान व‍िवादित नारे वाला वीडियो सामने आया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे लेकर राहुल गांधी की यात्रा पर सवाल उठाते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की बात कही थी।

इसके बाद प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के विरुद्ध छत्तीसगढ़ में प्राथमिकी की गई। आज भाजपा नेताओं ने भोपाल स्थित क्राइम ब्रांच के कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस नेता अभय तिवारी और पीयूष बबेले के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।

Whats App

क्राइम ब्रांच के अनुसार पंकज चतुर्वेदी ने शिकायती आवेदन में बताया कि राहुल गांधी प्रियंका गांधी सोनिया गांधी व कमल नाथ और संपूर्ण कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा की आड़ लेकर पूरे भारत में देश विरोधी कृत्य किए जा रहे हैं। यात्रा में आपत्तिजनक नारे लगाए जा रहे हैं। इससे देश में शांति भंग हो सकती है। भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य भारत को एक करना और देश को मजबूत करना दर्शाता है लेकिन यात्रा के नाम पर एक आपराधिक कृत्य किया जा रहा है। यह बात खंडवा के जिले के ग्राम धनगांव में तब सामने आई जब यात्रा के दौरान वि‍वादित नारे लगाए गए। इससे कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया।

हम 6 गेंद पर 6 छक्के मारेंगे…सुब्रत पाठक के ‘भारत-पाक’ बयान पर बोले अखिलेश     |     पीएम मोदी और राहुल गांधी के बयानों पर चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, 29 अप्रैल तक मांगा जवाब     |     सीआरएम ने परखी पटरियों की गुणवत्ता, अब नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें     |     एक नारी पुलिस पर भारी, बिना हेलमेट रोका तो रोने लगी महिला, हाथ जोड़कर कहा जाओ     |     प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हरदा में आमसभा को संबोध‍ित करेंगे, कुछ देर में पहुंचने वाले है     |     प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने को और कालेजों के पास नहीं संबद्धता     |     तवा रिसोर्ट के मेन्यू कार्ड में दिखेंगे चुनावी व्यंजन, वोट डालने वाले दूल्हा-दुल्हनों को मिलेगा उपहार     |     दूसरे चरण में वोटरों को झुलसा देगी गर्मी, जानें किस शहर के लिए कौन सा अलर्ट जारी     |     वन विभाग ने जानापाव से किया तेंदुए का रेस्क्यू, एक वनकर्मी घायल     |     ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, 7 वर्षीय मासूम की मौत, 6 घायल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374