Breaking
खजुराहो लोकसभा सीट पर वोटिंग कल, मतदान दल रवाना, देखिए तैयारियां MP में 10th और 12th का रिजल्ट जारी, दसवीं में अनुष्का और 12वीं में जयंत यादव ने किया टॉप... सीहोर में दूल्हे को दुल्हन ने सिखाया सबक, दहेज मांगने पर दुल्हन ने लौटा दी बारात, जानिए पूरा मामला..... महुआ बीन रही थी महिला ,भालू ने अचानक कर दिया हमला, सिर में आई गंभीर चोट, हुई मौत.. घर पर चाहती हैं पार्लर जैसा ग्लो तो आलू का ऐसे करें इस्तेमाल हाथ पर लिखवाया दूल्हे का नाम, फिर बाराती ढूंढते रह गए दुल्हन, जानें क्या है मामला परीक्षा में फेल होने के बाद छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सदमे में परिजन... छत पर पत्नी का रेता गला, फिर कमरे में आकर युवक ने लगा ली फांसी ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना ही मैरा लक्ष्य है- प्रवीण पाठक युवक ने होटल में किया रेप, हड़प लिए 18 लाख…महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती-बोली- सर बचा लीजिए…

टीम इंडिया के सेलेक्टर बनने की दौड़ में कूदे विनोद कांबली

Whats App

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद बीसीसीआई ने चयन समिति को बर्खास्त कर दिया था और अब नए सिरे से इसे बनाने की कवायद शुरू हो गई है। खबरों के मुताबिक बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर मनिंदर सिंह, पूर्व सलामी बल्लेबाज शिव सुंदर दास, सलिल अंकोला, समीर दिखे जैसे खिलाड़ियों ने टीम इंडिया का चयनकर्ता बनने की इच्छा जताई है। बता दें नई चयन समिति के लिये आवेदन की आखिरी तारीख सोमवार को शाम छह बजे तक थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 50 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है। इन सभी दिग्गजों में विनोद कांबली का नाम भी शामिल है।

विनोद कांबली टीम इंडिया का सेलेक्टर बनने के इच्छुक हैं। हाल ही में इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने खुलासा किया था कि बीसीसीआई की ओर से मिल रही पेंशन से उनका घर चल रहा है। बता दें बीसीसीआई की ओर से कांबली को 30 हजार रुपये पेंशन मिलती है। विनोद कांबली ने मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि इस वक्त वो बेरोजगार हैं और उनका परिवार पेंशन से ही पेट पाल रहा है।

बता दें कांबली के जिगरी यार और दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने उन्हें काम भी दिया था। उन्हें सचिन ने मिडिलसेक्स ग्लोबल एकेडमी में मेंटॉर बनाया था लेकिन कांबली ने ये नौकरी छोड़ दी। कांबली ने बताया था कि वो रोज सुबह 5 बजे उठकर डीवाई पाटिल स्टेडियम के लिए कैब पकड़ते थे। उस वक्त वो बीकेसी ग्राउंड में शाम को कोचिंग देते थे और ये उनके लिए थकाने वाला शेड्यूल था। इसलिए कांबली ने वो नौकरी छोड़ दी। हालांकि अब विनोद कांबली टीम इंडिया के सेलेक्टर बनना चाहते हैं।

Whats App

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को 17 टेस्ट का अनुभव है। जिसमें कांबली के बल्ले से 54.2 की औसत से 1084 रन निकले थे। इस दौरान कांबली ने 4 शतक लगाए जिसमें से दो दोहरे शतक थे। कांबली ने भारत के लिए 104 वनडे मैच भी खेले। इस दौरान उनके बल्ले से 32.59 की औसत से 2477 रन निकले। कांबली ने वनडे में 2 और 14 अर्धशतक लगाए।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली सेलेक्टर बनने की दौड़ में कूद गए हैं। BCCI की नई सेलेक्शन कमिटी के तमाम पदों के लिए आवेदन देने की डेडलाइन 28 नवंबर को खत्म हो चुकी है। ऐसे में जल्द ही भारतीय क्रिकेट टीम को नए सेलेक्टर्स मिल जाएंगे। बता दें कि हाल ही में BCCI ने चेतन शर्मा की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमिटी की छुट्टी कर दी थी।

BCCI ने इसके तुरंत बाद टीम इंडिया के नए सेलेक्टर्स के लिए आवेदन मंगवाए थे। सलिल अंकोला, समीर दिघे और पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली ने सेलेक्टर्स के पदों के लिए आवेदन किए हैं। अभी ये साफ नहीं हुआ है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजित अगरकर ने आवेदन किया है या नहीं।

खजुराहो लोकसभा सीट पर वोटिंग कल, मतदान दल रवाना, देखिए तैयारियां     |     MP में 10th और 12th का रिजल्ट जारी, दसवीं में अनुष्का और 12वीं में जयंत यादव ने किया टॉप…     |     सीहोर में दूल्हे को दुल्हन ने सिखाया सबक, दहेज मांगने पर दुल्हन ने लौटा दी बारात, जानिए पूरा मामला…     |     महुआ बीन रही थी महिला ,भालू ने अचानक कर दिया हमला, सिर में आई गंभीर चोट, हुई मौत..     |     घर पर चाहती हैं पार्लर जैसा ग्लो तो आलू का ऐसे करें इस्तेमाल     |     हाथ पर लिखवाया दूल्हे का नाम, फिर बाराती ढूंढते रह गए दुल्हन, जानें क्या है मामला     |     परीक्षा में फेल होने के बाद छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सदमे में परिजन…     |     छत पर पत्नी का रेता गला, फिर कमरे में आकर युवक ने लगा ली फांसी     |     ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना ही मैरा लक्ष्य है- प्रवीण पाठक     |     युवक ने होटल में किया रेप, हड़प लिए 18 लाख…महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती-बोली- सर बचा लीजिए…     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374