Breaking
यूं नहीं कोई मदद करता… इजराइल और ईरान का साथ देने वाले देशों को बदले में क्या मिल रहा? INDIA गठबंधन जल्द जारी करेगा साझा घोषणा पत्र, होंगे ये 7 बड़े वादे हिमाचल में कांग्रेस को झटका, प्रभारी सचिव तजिंदर सिंह BJP में हो सकते हैं शामिल भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद. मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग

सड़क हादसा : विदिशा के तीन पत्रकारों की मौत, सीएम ने जताया दुख

Whats App

सड़क हादसा : मध्यप्रदेश के विदिशा में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में प्रेस क्लब अध्यक्ष समेत तीन पत्रकारों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। बताया जा रहा है कि लांबाखेड़ा मोड़ पर अज्ञात वाहन ने तीनों को टक्कर मार दिया। हादसे में प्रेस क्लब अध्यक्ष समेत तीन पत्रकारों की मौत हो गई। हादसा सलामतपुर थाना अंतर्गत लंबाखेड़ा पर हुआ है। बताया जा रहा है कि लांबाखेड़ा मोड़ पर अज्ञात वाहन ने तीनों को टक्कर मार दिया। हादसे में विदिशा प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा निवासी खरी फाटक रोड विदिशा, सुनील शर्मा सिंधी कॉलोनी, नरेंद्र दीक्षित निवासी आरएमपी नगर की मौत हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चकनाचूर हो गई और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। दो के शव आसपास ही मिले जबकि एक शव सड़क से करीब 20 फीट दूर मिला। मृतक राजेश शर्मा के तीन बच्चे हैं सबसे छोटा बेटा एक साल का है वह अरिहंत विहार में रहते थे। सुनील शर्मा डंडापुरा में रहते थे उनकी एक बेटी और एक बेटा है पत्नी शिक्षक है। वहीं मृतक नरेंद्र दीक्षित बंटीनगर क्षेत्र में रहते थे। घटना की जानकारी मिलते ही विदिशा से कई साथी पत्रकार और उनके मित्र घटना स्थल पर पहुंच गए थे। सलामतपुर थाना प्रभारी देवेंद्र पाल ने बताया कि तीनों को सांची अस्पताल भेजा गया है। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मौके पर उनकी बाइक मिली है। टक्कर मारने वाले ट्रक चालक को बेरखेड़ी चौराहे के पास पकड़ लिया है।सीएम ने जताया दुखसीएम शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि विदिशा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा और पत्रकार साथी सुनील शर्मा एवं नरेंद्र दीक्षित के दुर्घटना में निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।

यूं नहीं कोई मदद करता… इजराइल और ईरान का साथ देने वाले देशों को बदले में क्या मिल रहा?     |     INDIA गठबंधन जल्द जारी करेगा साझा घोषणा पत्र, होंगे ये 7 बड़े वादे     |     हिमाचल में कांग्रेस को झटका, प्रभारी सचिव तजिंदर सिंह BJP में हो सकते हैं शामिल     |     भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद.     |     मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान     |     नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की     |     मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत     |     श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत     |     पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति     |     इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374