Breaking
भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद. मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क

BJP करा रही बड़े आयोजन, कांग्रेस बोली – पहले आदिवासियों को मुख्यधारा में लाए

Whats App

इंदौर: इंदौर में 4 दिसंबर को होने वाले इवेंट को लेकर पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। BJP द्वारा कराए जा रहे इस आयोजन को लेकर कांग्रेस ने मैदान संभाल लिया और इवेंट को लेकर BJP पर निशाना साधा है।पहले आपको बता दे BJP 4 दिसंबर को क्या इवेंट करा रही है…इंदौर में 4 दिसंबर को भंवरकुआं चौराहे का नामकरण और टंट्या मामा की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। इसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। बड़ी संख्या में इवेंट में लोग शामिल होंगे। एक प्रोग्राम महू में भी आयोजित होगा। क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर बड़े आयोजनों के साथ ही 1 दिसंबर को इंदौर में अलग-अलग स्थानों से गौरव यात्रा भी निकाली गई।भाजपा ने गुरुवार को सभी विधानसभा क्षेत्रों में रैली निकाली।इन इवेंट को लेकर रेसीडेंसी कोठी में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक भी की थी। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम शिवराज सिंह चौहान दोपहर 12 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे चॉपर से पातालपानी जाएंगे। यहां स्वागत के बाद चॉपर से पीटीएस ग्राउंड जाएंगे। पीटीएस ग्राउंट से भंवरकुआं पर आयोजित प्रोग्राम में शामिल होंगे। वहां टंट्या मामा की मूर्ति का अनावरण करेंगे और उनका संबोधन होगा। नेहरू स्टेडियम में भी प्रोग्राम किया जाएगा।कांग्रेस ने साधा निशानामध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों को लेकर भाजपा तरह-तरह के इवेंट कर रही है, ताकि उन्हें भ्रमित किया जा सके, प्रलोभन दिया जा सकें। इसी कड़ी में 4 दिसंबर को टंट्या मामा के बलिदान दिवस के मौके पर भी भाजपा बहुत बड़ा इवेंट कराने जा रही है, लेकिन आज तक भाजपा ने जितने बड़े-बड़े वादे किए हैं, बड़ी-बड़ी योजनाएं बनाई, लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट है।आज भी कई आदिवासियों के पास शिक्षा की व्यवस्था नहीं, चिकित्सा की व्यवस्था नहीं है, रहने की व्यवस्था नहीं है। रोजगार की व्यवस्था नहीं है। आदिवासियों को मुख्यधार में लाने की कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। टंट्या मामा की सच्ची श्रद्धांजलि ये होगी की आदिवासियों को मूलभूत सुविधाएं दी जाए उन्हें मुख्यधारा में लाया जाए।

मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान     |     नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की     |     मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत     |     श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत     |     पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति     |     इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग     |     पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल     |     राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश     |     मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क     |     भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद.     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374