Local & National News in Hindi

करीब 4 घंटे देरी से दिल्ली पहुंची समझौता एक्सप्रेस, यात्रियों ने कहा- शुक्रिया

0 58

नई दिल्लीः अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद से पाकिस्तान लगातार ऐसी हरकतें कर रहा है  जो हास्यस्पद साबित हो रही हैं। राजनयिक संबंध कम करने के बाद पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस को रोकने का फैसला किया, जिसके चलते भारतीय और पाकिस्तानी यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामने करना। गुरुवार को रोकी गई समझौता एक्सप्रेस आज सुबह यानी शुक्रवार को करीब 4 घंटे की देरी से दिल्ली स्टेशन पर पहुंची।यह ट्रेन करीब 48 पाकिस्तानी यात्रियों सहित 117 यात्रियों को लेकर दिल्ली के स्टेशन पर पहुंची।

आपको बता दें कि गुरुवार को पाकिस्तान ने समझोता एक्सप्रेस को सुरक्षा का हवाला देते हुए वाघा बॉर्डर पर ही रोक दिया था, जिसके कारण बहुत सारे यात्री फंसे रहे। पाकिस्तान ने अपना ड्राइवर और गार्ड भेजने से मना कर दिया था, जिसके बाद भारत ने अपना ड्राइवर और गार्ड भेजा और ट्रेन को मंगवाया।

दिल्ली और लाहौर को जोड़ने वाली इस ट्रेन सेवा में व्यवधान के बाद सुरक्षा मंजूरी के इंतजार में सीमा के दोनों ओर के सैकड़ों यात्री कई घंटों तक फंसे रहे। रेलवे अधिकारियों ने बताया था कि कई घंटे के इंतजार के बाद लाहौर जाने वाली समझौता एक्सप्रेस शाम छह बजकर 41 मिनट पर रवाना हुई। इस ट्रेन में दस पाकिस्तानियों समेत 103 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि भारतीय चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा में अटारी पहुंचने वाली ट्रेन में 48 पाकिस्तानी यात्रियों समेत कुल 117 यात्री सवार थे। ट्रेन अटारी से गुरुवार रात करीब आठ बजे रवाना हुई थी।

भारत के साथ पाकिस्तान के राजनयिक संबंधों का दर्जा घटाने की घोषणा के एक दिन बाद पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने इस्लामाबाद में मीडिया को बताया कि उनके देश ने समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सेवा बंद कर दी है। दूसरी ओर यहां रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन निलंबित नहीं की गई है और इसके लिए किसी तरह का कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !