Breaking
खुद को देशभक्त कहने वाले एक्स-रे से डरते हैं…राहुल गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार अल्लाह से प्रार्थना करो…पत्नी-बेटी को देखकर रो पड़ा शाहजहां शेख ‘संपत्ति’ बयान पर कांग्रेस का किनारा, विवाद बढ़ने पर सैम पित्रोदा ने दी सफाई चुनाव में गर्मी की चुनौती- हर वोटर कतार पर छांव, पेयजल और हर बूथ पर कूलर की तैयारी सीधी के रामपुर नैकिन में चर्चित संविदा शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड के प्रकरण की अपील खारिज थाना प्रभारी बनकर दवा विक्रेता से 10000 लूटने की कोशिश प्रतिष्ठानों का संचालन विभागीय प्रविधानों व फायर सेफ्टी के साथ ही होगा कूल बेड्स रखेगे पालतू को गर्मी में कूल-कूल, तीन डिग्री तक रखेंगे ठंडा नगर में 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री के रोड-शो के संकेत मिले, समय मिलने का इंतजार यूं मिले दिल से दिल... पढ़िए मप्र कैडर के दो युवा आइपीएस अधिकारियों की प्रेम कहानी

डायबिटीज ने मुश्किल कर दिया है जीना? तो इन मसालों से करे कंट्रोल

Whats App

Health Tips: डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है। शुगर के बढ़े हुए लेवल की वजह कुछ खाना भी मुश्किल होता है। एक बार डायबिटीज हो जाए तो जीवनभर दवाइयों से पीछा छुड़ाना मुश्किल हो जाता है। हर वक्त परहेज करना पड़ता है। डायबिटीज की मुख्य वजह खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान होता है, लेकिन हम खाने के मसालों के जरिए इसे कंट्रोल भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं किन मसालों के जरिए डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है।

अदरक का इस्तेमाल तो हर घर में किया जाता है। चाय से लेकर मसालेदार सब्जी बनाने में अदरक का इस्तेमाल होता है। अदरक में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स, एंटी इंफ्लमेटरी गुण और फाइबर वजन को कम करने में मदद करते हैं। डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए अदरक का सेवन करना चाहिए।

मेथी में एंटी डायबिटिक गुण मौजूद होते हैं। इसके बीजों का पानी पीने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। रोज रात में या फिर सुबह मेथी के बीजों का पानी पीना शुगर में फायदेमंद होता है।

Whats App

दालचीनी के सेवन से शुगर लेवल कंट्रोल किया जा सकता है। दालचीनी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। हाई शुगर वाले मरीजों के लिए दालचीनी का सेवन फायदेमंद है।

काली मिर्च का इस्तेमाल तो लगभग हर किचन में ही होता है। इसमें एंटी इंफ्लमेटरी गुण मौजूद होते हैं। काली मिर्च में मौजूद गुण शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। काली मिर्च ब्लड में शुगर का लेवल कंट्रोल कर डायबिटीज में फायदा पहुंचाती है।

लहसुन में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। डायबिटीज को कंट्रोल करने में लहसुन फायदेमंद है। शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए सुबह खाली पेट लहसुन की कच्ची कलियां खाना चाहिए।

करी पत्ते का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद पोषक तत्व ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं। शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए रोजाना करी पत्ते खाना चाहिए।

खुद को देशभक्त कहने वाले एक्स-रे से डरते हैं…राहुल गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार     |     अल्लाह से प्रार्थना करो…पत्नी-बेटी को देखकर रो पड़ा शाहजहां शेख     |     ‘संपत्ति’ बयान पर कांग्रेस का किनारा, विवाद बढ़ने पर सैम पित्रोदा ने दी सफाई     |     चुनाव में गर्मी की चुनौती- हर वोटर कतार पर छांव, पेयजल और हर बूथ पर कूलर की तैयारी     |     सीधी के रामपुर नैकिन में चर्चित संविदा शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड के प्रकरण की अपील खारिज     |     थाना प्रभारी बनकर दवा विक्रेता से 10000 लूटने की कोशिश     |     प्रतिष्ठानों का संचालन विभागीय प्रविधानों व फायर सेफ्टी के साथ ही होगा     |     कूल बेड्स रखेगे पालतू को गर्मी में कूल-कूल, तीन डिग्री तक रखेंगे ठंडा     |     नगर में 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री के रोड-शो के संकेत मिले, समय मिलने का इंतजार     |     यूं मिले दिल से दिल… पढ़िए मप्र कैडर के दो युवा आइपीएस अधिकारियों की प्रेम कहानी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374