Breaking
Nestle की बेबी फूड में मामले में बढ़ेगी परेशानी, FSSAI अब रिपोर्ट की करेगी जांच कूलर और एयर कंडीशनर की तरह ठंडक करता है ये फैन, ह्यूमिडिटी का नहीं रहेगा नामो निशान ससुराल में बेटी हमेशा रहेगी खुशहाल, अगर विदाई के समय अपनाएंगे ये आसान उपाय ‘ईरान पर उसी की जमीन से हुआ अटैक’, इजराइल के एक्शन पर बड़ा खुलासा इस वजह से गर्मियों में डैमेज हो सकते हैं आपके बाल! इन टिप्स से करें बचाव पश्चिम बंगाल में चुनाव के वक्त होती हिंसा का इतिहास जान लीजिए दुनिया की सबसे छोटी महिला ने डाला वोट, मतदान केंद्र से कही ये बात सहारनपुर में जोश हाई-रामपुर सुस्त, पश्चिमी यूपी की 8 सीटों पर ऐसे हो रहा मतदान आतंक का सप्लायर आज आटे की सप्लाई के लिए तरस रहा, MP में पीएम मोदी का पाकिस्तान पर हमला ‘नवरात्रि का प्रसाद और 3 बार आम’, केजरीवाल के खाने पर कोर्ट में बहस

झारखंड में हाथी के हमले में डब्ल्यूआईआई का सदस्य घायल

Whats App

झारखंड के हजारीबाग जिले में एक हाथी के हमले में भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) के सर्वेक्षण दल का एक सदस्य घायल हो गया। 25 वर्षीय स्वास्तिक प्रीतम और टीम के तीन अन्य सदस्य रांची से लगभग 160 किलोमीटर दूर चौपारण क्षेत्र के गंगाहर जंगल में 11 हाथियों के झुंड की तस्वीरें खींच रहे थे।

बरही अनुमंडल पुलिस अधिकारी नजीर अख्तर ने बताया कि केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के निर्देशानुसार वन क्षेत्र का सर्वेक्षण करने के लिए टीम क्षेत्र में आई थी। टीम जंगल की प्रकृति और वन्य जीवों पर एक रिपोर्ट तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण टीम को हाथियों के झुंड के आने की सूचना मिली और वह वन अधिकारियों को सूचित किए बिना झुंड के करीब पहुंच गए। वह हाथियों की तस्वीरें ले रहे थे। वन रेंज अधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि डब्ल्यूआईआई की टीम को तस्वीरें क्लिक करते देख एक हाथी चिढ़ गया और उनकी ओर दौड़ पड़ा। चार में से तीन भागने में सफल रहे, लेकिन नई दिल्ली के रहने वाले प्रीतम एक झाड़ी के पीछे छिप गए। हाथी ने उन्हें देख लिया।

उन्होंने कहा कि हाथी ने उन्हें अपने सूंड से उठा लिया और जमीन पर फेंक दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं हैं। उन्होंने कहा कि प्रीतम को गर्दन और कंधे में चोटें आई हैं। उपचार के लिए उन्हें हजारीबाग मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Nestle की बेबी फूड में मामले में बढ़ेगी परेशानी, FSSAI अब रिपोर्ट की करेगी जांच     |     कूलर और एयर कंडीशनर की तरह ठंडक करता है ये फैन, ह्यूमिडिटी का नहीं रहेगा नामो निशान     |     ससुराल में बेटी हमेशा रहेगी खुशहाल, अगर विदाई के समय अपनाएंगे ये आसान उपाय     |     ‘ईरान पर उसी की जमीन से हुआ अटैक’, इजराइल के एक्शन पर बड़ा खुलासा     |     इस वजह से गर्मियों में डैमेज हो सकते हैं आपके बाल! इन टिप्स से करें बचाव     |     पश्चिम बंगाल में चुनाव के वक्त होती हिंसा का इतिहास जान लीजिए     |     दुनिया की सबसे छोटी महिला ने डाला वोट, मतदान केंद्र से कही ये बात     |     सहारनपुर में जोश हाई-रामपुर सुस्त, पश्चिमी यूपी की 8 सीटों पर ऐसे हो रहा मतदान     |     आतंक का सप्लायर आज आटे की सप्लाई के लिए तरस रहा, MP में पीएम मोदी का पाकिस्तान पर हमला     |     ‘नवरात्रि का प्रसाद और 3 बार आम’, केजरीवाल के खाने पर कोर्ट में बहस     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374