Local & National News in Hindi

राहुल गांधी ने नहीं की इस्तीफे की पेशकश: सुरजेवाला

0 314

राहुल गांधी ने आज लोकसभा चुनाव में मिली हार की जिम्मेदार लेते हुए अध्यक्ष पद के लिए इस्तीफे की पेशकश कर दी है, जिसे कांग्रेस ने कार्यसमिति के सदस्यों ने खारिज कर दिया है। वहीं इसी कशमकश के बीच कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इन खबरों को खारिज ही कर दिया है।

सुरजेवाला के अनुसार राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश नहीं की है, इस तरह की झूठी खबरें फैलाई जा रही है। वहीं इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  संजय निरुपम ने भी इस्तीफे की खबरों को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी के नेतृत्व में हम बहादुरी से चुनाव लड़े। नि:संदेह उन्होंने बहुत मेहनत की, उन्हें इस्तीफा क्यों देना चाहिए? इस्तीफा नहीं देना चाहिए।

बता दें कि लोकसभा चुनावों में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली है तो कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इसी हार पर मंथन के लिए आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हो रही है। मीटिंग में सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता शामिल हैं। चुनावों के नतीजों के तुरंत बाद राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की घोषणा कर दी थी कि हार की समीक्षा के लिए बैठक होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !