Local & National News in Hindi

अरुण जेटली के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुःख, बोले- एक महत्वपूर्ण मित्र खो दिया

0 48

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि वह एक बड़े नेता, बुद्धिजीवी और कानून क्षेत्र के महारथी थे। तीन देशों की यात्र के दूसरे चरण में संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे पीएम मोदी ने अरुण जेटली की पत्नी से टेलीफोन पर भी बात की। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा, ‘उनका निधन दुखद है। उनकी पत्नी संगीता जी और पुत्र रोहन से बात की और संवेदना व्यक्त की। ओम शांति’ प्रधानमंत्री ने कहा , ‘अरुण जेटली जी के निधन से उन्होंने एक महत्वपूर्ण मित्र खो दिया है, जिनको मैं दशकों से जानता था। विभिन्न मुद्दों पर उनकी जानकारी और समझ असाधारण थी। उन्होंने अच्छा जीवन जीया और हमें कई अच्छी यादों के साथ छोड़ गए। हमें उनकी याद आएगी। ’

पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और अरुण जेटली का अटूट बंधन था। तेज तर्रार छात्र नेता के रुप में वह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे आये थे। वह पार्टी का चेहरा बन गये थे और उन्होंने अपने कार्यक्रमों और योजनाओं से पार्टी की विचारधारा को समाज के बड़े वर्ग तक पहुंचाया। अपने लंबे राजनीतिक कैरियर के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के मंत्री रहते हुए जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया और देश के आर्थिक विकास, रक्षा, कानून तथा व्यापार के क्षेत्र में योगदान दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जीवन्त, हाजिरजवाब , विनोदी स्वभाव और करिश्माई व्यक्तित्व के धनी जेटली ने समाज के सभी वर्गों में स्वीकार्य थे। उन्हें देश के संविधान, इतिहास, लोक नीति, शासन और प्रशासन का अच्छा ज्ञान था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !