Local & National News in Hindi

सुब्रह्मण्यम स्वामी का बड़ी बयान- रोक देना चाहिए करतारपुर कॉरिडोर का काम

0 399

चंडीगढ़ः बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने आज कहा कि करतारपुर कॉरिडोर का काम आगे नहीं बढ़ाना चाहिए। स्वामी ने कहा कि ये मेरे निजी विचार हैं कि करतारपुर का काम बीच में ही रोक देना चाहिए, इसे आगे बढ़ाने की भूल नहीं करनी चाहिए, क्योंकि पाकिस्तान की नीयत हमेशा से खराब रही है और अब भी पाकिस्तान की नीयत खराब ही लग रही है। स्वामी ने कहा कि उन्हें नहीं पता उनकी सरकार इस विषय पर क्या निर्णय लेती है।  स्वामी ने ये सारी बातें आज चंडीगढ़ में हुई मीटिंग के दौरान कही। इस मीटिंग का ऐजेंडा कश्मीर के हालातों पर चर्चा करना था। इस मीटिंग में बीजेपी सांसद किरण छेर, पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी भी मौजूद रहे।

इसके अलावा स्वामी ने एक और बड़ा बयान दिया, स्वामी ने कहा कि पाकिस्तान के 4 टुकड़े होंगे। जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और कश्मीर से मेरा नाता पुराना है, मेरा गोत्र कश्यप है और कश्यप ने ही कश्मीर को पैदा किया है। इतना ही नहीं स्वामी ने कहा कि दशकों से कहा जा रहा ता कि धारा 370 हटने से कश्मीर बंट जाएगा, हिंसा होगी, लेकिन ऐसा कुछनहीं हुआ और सब ठीक है और अगर हिंसा होती है तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार है। अब POK को आजाद करवाना भारत का लक्ष्य है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !