Local & National News in Hindi

घर लाया गया अरुण जेटली का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

0 67

नई दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज शनिवार को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। अरुण जेटली का पार्थिव शरीर एम्स से घर लाय गया है जहां उनका अंतिम दर्शन करने वालों का हुजूम उमड़ा है। बीजेपी नेता सुधांशु मित्तल के मुताबिक रविवार दोपहर निगमबोध घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। जेटली के परिवार ने विदेश यात्रा पर गए प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी को सारे कार्यक्रम पूरा करने के बाद ही देश लौटने को कहा है, इसलिए पूर्व वित्त मंत्री के अंतिम संस्कार में वह हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

अरुण जेटली का निधन दोपहर 12 बजकर सात मिनट पर एम्स में हो गया। उनका कुछ सप्ताह से अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह 9 अगस्त को एम्स में भर्ती हुए थे। एम्स में औपचारिकताओं के बाद जेटली के पार्थिव शरीर को उनके कैलाश कॉलोनी स्थित आवास पर लाया गया। रविवार सुबह उनका पार्थिव शरीर बीजेपी मुख्यालय ले जाया जाएगा जहां राजनीतिक दलों के नेता उन्हें अंतिम विदाई देंगे। बीजेपी मुख्यालय से पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए निगमबोध घाट ले जाया जाएगा। जहां पर उनका अंतिम संस्कार होगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !