Breaking
नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिर... दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’ ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस

नरसिंहपुर में संक्रमित कर्मचारियों की सूचना पर एचडीएफसी बैंक सील, एनटीपीसी में मिले तीन नए मरीज

Whats App

नरसिंहपुर। जिले में कोरोना संक्रमण पैर पसार रहा है। गुरुवार को पहले राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) में एक साथ तीन नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे नरसिंहपुर जिला मुख्यालय स्थित एचडीएफसी बैंक के कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने की सूचना आई। इसके बाद जिला प्रशासन ने आनन-फानन में बैंक को सील कराने की कार्रवाई की। हालांकि अधिकारी ये बताने से बचते रहे कि कितने बैंककर्मी संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार 6-7 कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। जिले में एक साथ आई इन दो सूचनाओं के बाद इंटरनेट मीडिया पर लाकडाउन को लेकर चर्चाएं होने लगीं।

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब दो बजे जिला मुख्यालय के बाहरी रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में नगरपालिका अमले के साथ तहसीलदार महेंद्र सिंह पटेल व कोतवाली थाने के पुलिसकर्मियों ने औचक दबिश दी। बैंक में मौजूद लोगों को तत्काल बाहर निकाला और बैंक को सील करने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई को लेकर बताया गया कि बैंक के कुछ कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी आई है। इसी कारण ये कार्रवाई की गई है। हालांकि कितने कर्मचारी संक्रमित मिले हैं, इसके बारे में अमला कोई जानकारी नहीं दे सका है। अधिकारी ये जरूर कहते रहे कि रिपोर्ट के अध्ययन के बाद संख्या बताएंगे।

एनटीपीसी में भी तीन नए मरीज मिले: 52 व 50 वर्षीय महिलाओं ने सर्दी-खांसी जैसे लक्षण के आधार पर एनटीपीसी स्थित अस्पताल में जांच कराई थी। स्वास्थ्य अमले ने इनके कोविड-19 के सैंपल लिए थे। इसी तरह एनटीपीसी क्षेत्र में ही निवासरत 41 वर्षीय पुरुष ने गाडरवारा स्थित सिविल अस्पताल में कोविड-19 की जांच के लिए सैंपल दिया था। गुरुवार सुबह आई रिपोर्ट के अनुसार इन तीनों लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस रिपोर्ट के बाद गाडरवारा तहसील में कोरोना संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या 4 हो गई है। जबकि नरसिंहपुर शहर में एचडीएफसी बैंक के कर्मचारियों की अनुमानित संख्या को मिलाकर सक्रिय केस 14-15 बताई जा रही है। फिलहाल बैंक कर्मचारियों को लेकर आधिकारिक रूप से सरकारी बयान आना शेष है।

Whats App

1125 सैंपल रिपोर्ट का इंतजार: जिले में कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए सैंपलिंग तेजी से की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा 5 जनवरी की देर रात जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार वर्तमान में 1125 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। इनमें से 525 सैंपल रिपोर्ट सुप्राटेक अहमदाबाद गुजरात व 600 रिपोर्ट हिंदुस्तान वेलनेस से आनी है।

अन्य जिलों के 36 मरीज पॉजिटिव: 5 जनवरी को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिले में प्रदेश के अन्य जिलों व राज्यों के 36 लोग भी संक्रमित मिले हैं। ये यहां किसी काम के सिलसिले में आए हुए थे। इनमें 4 लोग होशंगाबाद, 1-1 व्यक्ति शहडोल, दमोह, सिवनी, सागर, इंदौर, बालाघाट, 6 जबलपुर, 5 व्यक्ति रायसेन के शामिल हैं। इसी तरह 1 व्यक्ति कर्नाटक, 2 झारखंड, 2 महाराष्ट्र व 7 व्यक्ति उत्तरप्रदेश के संक्रमित मिले हैं।

नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिरफ्तार     |     दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर     |     सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल     |     मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला     |     जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी     |     ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’     |     ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं     |     आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत     |     कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा     |     रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374