Local & National News in Hindi

सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट

25

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत 0.44 फीसदी की गिरावट लेते हुए 52,030 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई, जबकि चांदी के दाम में 1.21 फीसदी की कमी आई और इसका भाव गिरकर 67,741 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है।  आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.