Local & National News in Hindi

हापुड़ में दिनदहाड़े भाजपा नेता पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौत

0 52

हापुड़ . हापुड़ में सोमवार सुबह बड़ी वारदात हो गई. यहां पर बाइक सवार बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी के नेता राकेश शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि वे अपने स्कूल जा रहे थे इसी दौरान बाइक पर आए कुछ लोगों ने उन्हें रोका और उन पर ताड़तोड़ गोलियां बरसाईं. इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

जिस तरीके से हत्या की गई उसको देखते हुए पुलिस पुरानी रंजिश का भी शक कर रही है. पुलिस के अनुसार अब यह पता लगाया जा रहा है कि इस वारदात में किसी गैंग का हाथ था या नहीं. साथ ही इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. वारदात के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.