Local & National News in Hindi

अमेठी में BJP नेता की हत्या, स्मृति ईरानी ने सुरेंद्र सिंह की अर्थी को दिया कंधा

0 52

अमेठीः अमेठी से नवनिर्वाचित सांसद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के करीबी माने जाने वाले बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के बेटे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्मृति दिल्ली से अमेठी पहुंची। स्मृति सुरेंद्र सिंह अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। इसके साथ ही उन्होंने सुरेंद्र सिंह की अर्थी को कंधा दिया। इस मामले में की जांच की जा रही है। पुलिस को इसके पीछे परिवारिक रंजिश होने का शक है।
बता दें कि बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस मामले में मृतक सुरेंद्र सिंह के बेटे अभय ने आरोप लगाया है कि कुछ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उसके पिता की हत्या कराई है। अभय ने कहा कि मेरे पिता स्मृति ईरानी के करीबी सहयोगी थे और 24/7 प्रचार करते थे। सांसद बनने के बाद विजय यात्रा निकाली गई। मुझे लगता है कि कुछ कांग्रेस समर्थकों को यह पसंद नहीं आया, हमें कुछ लोगों पर संदेह है।
उत्तरप्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा है कि सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हमें उम्मीद है कि केस 12 घंटे में गुत्थी सुलझा ली जाएगी। मौके पर प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएमसी) की तीन कंपनियां तैनात की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !